नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ दर्ज हो हत्या की कोशिश का मामला: पूर्व सीजेआई - Khabar NonStop
इंदौर। भारतीय ऑर्थोपेडिक्स एसोसिएशन के 62 वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन समारोह गुरुवार को कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। रमेश चंद्र लाहोटी, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने समारोह को संबोधित किया। उन्होनें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को नशे में ड्राइविंग करते हुए पाए जाने पर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
योगी आदित्यनाथ के नक्शेकदम पर चले शिवराज सिंह चौहान
नशे में ड्राइविंग करने वाला व्यक्ति अपराधी
डॉ लाहोटी ने यह भी कहा कि नशे में ड्राइविंग करने वाला व्यक्ति न केवल अपने जीवन को खतरे में डालता है बल्कि दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल देता है। इसलिए, जो लोग शराब पीकर ड्राइव करते हैं, उनके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
युवाओं को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस मध्य प्रदेश में लड़ेगी चुनाव
डॉ ढोलकिया ने डॉक्टरों को किया प्रशिक्षित
उन्होंने बाद में भारतीय ओर्थोपेडिक एसोसिएशन को कई विशेषज्ञों को एक छत के नीचे लाने के लिए बधाई दी, जिन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए कठिन समय दिया है। सम्मेलन के तीसरे दिन में विकृति सुधार पर चर्चा हुई जिसे डॉ केटी ढोलकीया ने संबोधित किया था। उन्होंने उपचार के इलीजारोव मेथड के बारे में भी चर्चा की और संबंधित पहलुओं में डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया। डॉ ढोलकीया ने विकृति के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा, कारण आनुवंशिक, संक्रमण, चोट या अनुपयुक्त उपचार से हो सकता है।
MP: मंत्री ने पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के साथ हुई घटना पर जताया अफसोस
इन्हें मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
कोलकाता से डॉ संजय केशकर, जयपुर के डॉ जयंत सेन, अकोला के डॉ मिलिंद एम चौधरी, डॉ सुधीर वादीर, डॉ राम चड्डा और डॉ मंगल परिहार, मुंबई से, डॉ शाह आलम, डॉ अरविंद जायसवाल, डॉ अनिल जैन और डॉ मैथ्यू वर्गीस नई दिल्ली कार्यक्रम के प्रमुख स्पीकर थे। समारोह के अंत में आईओए ने मुंबई के डॉ एन एस लॉड को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।
मध्य प्रदेश पीएससी का रिजल्ट घोषित, शीर्ष चारों स्थान पर लड़कियों का कब्ज़ा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2EmrNUW
Comments
Post a Comment