sss

; //]]>

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

इंटरनेट डेस्क। आज से पहले कभी अापने सुना है, कि सड़क पर गाड़ियां चलने से बिजली पैदा हाेगी। …जी हां, ये सब चीन ने सच कर दिखाया हैं। चीन ने दुनिया के पहले सोलर हाईवे का निर्माण किया है, जिस पर गाड़ियां चलने से बिजली पैदा होगी। यह 1 किलोमीटर लंबाई वाला सोलर हाइवे से हर साल 1 करोड़ किलोवॉट बिजली पैदा होगी, जिसका उपयोग इंडस्ट्रीज को संचालित करने के साथ ही अन्य कामों में किया जा सकेगा। इतना ही नहीं सर्दियों के मौसम में ये जमी हुई बर्फ को पिघलाने के लिए स्नो मेल्टिंग सिस्टम और सोलर स्ट्रीट लाइट्स को भी इलेक्ट्रिसिटी देगा।

अब आने वाले दिनों में सरकार की योजना है कि यह हाइवे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भी चार्ज करेगा। ईस्टर्न चाइना में शेनडॉन्ग प्रॉविंस की राजधानी जिनान में बने इस हाईवे काे टेस्टिंग के लिए खोल दिया गया है। चीन में बने इसे सोलर हाइवे को तीन लेयराें ट्रैंसलूसंट कॉन्क्रीट, सिलिकॉन पैनल और इंसुलेशन की लेयर से तैयार किया गया हैं।

एक किलोमीटर लंबाई वाले सोलर हाईवे पर 63,200 स्क्वायर फीट का एरिया कवर किया गया है। चीन की टोंगजी यूनिवर्सिटी के ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग के एक्सपर्ट झैंग होंगचाओ ने बताया कि यह सोलर हाइवे सामान्य हाइवे से 10 गुना ज्यादा प्रेशर झेल सकता है। एक स्क्वायर मीटर के निर्माण में 458 डॉलर (करीब 30 हजार रुपए) की लागत अाई है।

फ्रांस और हॉलैंड भी इस दिशा में काम कर रहे हैं। फिलहाल फ्रांस के एक गांव में सोलर पैनल रोड बनाई गई है। फ्रांस का दावा है कि यह अपनी तरह की पहली सोलर पैनल रोड है और ये 2016 में बनाई गई।

The post चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2C0jPyY

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop