ये है ‘संदीप और पिंकी फरार’ में अर्जुन कपूर का लुक - Khabar NonStop
मुंबई। अपनी पिछली फिल्म ‘मुबारकां’ में दर्शकों को अपनी कॉमेडी से लोटपोट करने के बाद बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अब पुलिस ऑफिसर बनने जा रहे हैं। दरअसल वह दिबाकर बनर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में एक कॉप के रूप में दिखाई देंगे। जिसमें से अर्जुन कपूर का लुक सामने आया है।
संजय लीला भंसाली खुद ही चला रहा हैं ‘पद्मावती’ पर कैंची
आपको बता दें अर्जुन कपूर ने अपने इस लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह अब तक के सबसे अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है और चेहरे पर मूंछे भी रखी हुई हैं। बताया जा रहा है कि इसमें वह 30 साल के पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आयेंगे। जो कि दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल यूनिट का हिस्सा होंगे।
10th film 1 truth…Change is the only constant !!! Can’t wait to begin filming this one #sandeepaurpinkyfaraar @yrf @SAPFTheFilm http://pic.twitter.com/SjZJw9f8Nu
— Arjun Kapoor (@arjunk26) October 31, 2017
बता दें कि इस फिल्म में उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा होंगी। इससे पहले ये दोनों स्टार फिल्म ‘इश्कजादे’ में साथ दिखे थे। खबर है कि वह इस फिल्म में सतिंदर दहिया का रोल निभा रहे हैं। जिसे एक प्रमोशन की इच्छा होती है ताकि वह कानूनी एंजेसी में ज्यादा जिम्मेदार तरीके से अपना रोल निभा सके। इसके लिए वह स्पेशल ट्रेनिंग का हिस्सा बनता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iiaNok
Comments
Post a Comment