सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने पर लोगों ने दी बधाई, स्वामी ने दी चेतावनी - Khabar NonStop
नई दिल्ली। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने के फैसले के बाद राजनैतिक गलियारों में गर्मी बढ़ गयी है। तमिलनाडु में अगले लोकसभा चुनाव से पहले अपनी नई पार्टी लांच करने के फैसले के बाद अभिनेता रजनीकांत का देश के तमाम राजनेताओं ने स्वागत किया। सबसे पहले उन्हें अभिनेता कमल हासन ने बधाई दी। कमल ने लिखा, “मैं अपने भाई रजनी को उनके सामाजिक चेतना और राजनीतिक प्रविष्टि के लिए बधाई देता हूं। आपका स्वागत है, स्वागत है।”
करिश्माई सुपरस्टार रजनीकांत ने रखा राजनीति में कदम, बनाएंगे नई पार्टी
डीएमके प्रमुख स्टालिन ने दी बधाई, किया स्वागत
डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने भी अभिनेता रजनीकांत को बधाई दी। उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत को राजनीति में प्रवेश के लिए बधाई दी और स्वागत किया। एआईएडीएमके के नेता और आर.के. नगर के विधायक टीटीवी दिनकरन ने भी अभिनेता की राजनीति में प्रवेश का स्वागत किया और कहा कि वह खुश हैं कि रजनीकांत ने यह फैसला लिया। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष तमिलिसाई साउंडरराजन ने कहा था कि रजनीकांत का भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन का आह्वान भी उनकी पार्टी का उद्देश्य है।
कमल हासन का बड़ा बयान, कहा- भाजपा से नहीं एतराज
अमिताभ ने भी दी बधाई
T 2758 – My dear friend , my colleague and a humble considerate human, RAJNIKANTH, announces his decision to enter politics .. my best wishes to him for his success !!???????? http://pic.twitter.com/dByrmlZb2c
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 31, 2017
अभिनेता अमिताभ बच्चन, रजनीकांत के 1991 के फिल्म ‘हम’ में सह-कलाकार ने ट्वीट करके उनके इस कदम की सराहना की। अमिताभ बच्चन ने लिखा वे “विनम्र विचारशील मानव” हैं। कांग्रेस प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने कहा कि रजनीकांत “समावेशी लोकतंत्र और विकास में विश्वास रखते हैं।”
स्वामी ने रजनी को डराया
Let him announce political party name and candidates and then I will expose him: Subramanian Swamy,BJP on #Rajinikanth http://pic.twitter.com/7rgIFvj1Ky
— ANI (@ANI) December 31, 2017
अन्य लोगों के विपरीत, भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अभिनेता के फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि अगर बीजेपी रजनीकांत के साथ गठबंधन करती है तो वह दूसरे राज्य में जाएंगे। स्वामी ने एएनआई से कहा, “उन्हें एक राजनीतिक दल का नाम और उम्मीदवार घोषित करने दें, उसके बाद मैं उन्हें एक्सपोस करूंगा।”
पूर्व सांसद देवव्रत सिंह ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lunyij
Comments
Post a Comment