गुजरात: अमित शाह के फ़ोन करने के बाद माने नितिन पटेल - Khabar NonStop
गांधीनगर। गुजरात में नई सरकार के गठन के बाद विभागों के आवंटन को लेकर मुख्यमंत्री विजय रुपानी और उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल के बीच अनबन हो गयी थी। शनिवार तक उन्होनें अपने विभागों का कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। अभी मिल रही जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि वह अपने मंत्रालयों का प्रभार लेने के लिए सहमत हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें उपयुक्त विभाग आवंटित किया जाएगा।
गुजरात के नए मंत्रिमंडल में दरारें, पटेल मांगे मोर!
मन माफिक विभाग ना मिलने से थे नाखुश
I have been assured that I will be given suitable departments, I also talked to Amit Shah ji over the phone. I thank him for the assurance: Nitin Patel http://pic.twitter.com/42okaEduKt
— ANI (@ANI) December 31, 2017
पटेल ने पहले से ही सचिवालय का दौरा करने से इंकार कर दिया था। विजय रूपानी सरकार से तीन महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो- वित्त, पेट्रोकेमिकल्स और शहरी विकास ना मिलने पर वे नाखुश थे। उन्होनें इसे मान-सम्मान की बात कहा था।
गुजरातः सभी मंत्रियों के विभागों का हुआ आवंटन, देखें किसे मिला कौनसा विभाग
हार्दिक ने दिया था न्योता
कहा जा रहा है कि पटेल समुदाय गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपानी और उनकी सरकार से नाराज थे, और वरिष्ठ पाटीदार नेता नितिन पटेल के समर्थन में बीजेपी के साथ आए थे। शनिवार को, पास नेता हर्दिक पटेल ने नितिन पटेल को उनके साथ शामिल होने का निमंत्रण दिया था और भाजपा पर आरोप लगाया था कि वे “अनुभवी नेता का सम्मान नहीं करेंगे”। सरदार पटेल समूह के नेता लालजी पटेल, ने नितिन पटेल को मुख्यमंत्री बनाया जाने के लिए बंद का आह्वान किया था।
शहरी विकास में नितिन की महत्वपूर्ण भूमिका
सूरत में वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम पटेल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने नितिन पटेल से मुलाकात की थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “नितिन भाई एक वरिष्ठ मंत्री हैं और उनकी गरिमा को बहाल करना है। भाजपा शहरी क्षेत्रों में अच्छी तरह से काम करती रही, और नितिन भाई ने शहरी विकास पोर्टफोलियो के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”
नितिन पटेल ने कहा ये मान-सम्मान की लड़ाई, हाईकमान करेगा फैसला
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2q6gYmN
Comments
Post a Comment