CISF के डीजी ओपी सिंह होंगे यूपी के नए डीजीपी - Khabar NonStop
उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी की योगी सरकार ने घोषणा कर दी है। CISF के डीजी के तौर पर सेवाएं दे रहे ओमप्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी होंगे। रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की जिसके बाद योगी सरकार ने नए डीजीपी की घोषणा कर दी है।
बता दें कि, जिन 3 नामों की चर्चा प्रदेश के भावी डीजीपी के तौर पर थी, उनमें ओपी सिंह का भी नाम शामिल था। हालांकि, कुछ दिनों बाद वो इस पद पर ज्वॉइंनिग करेंगे। दरअसल, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से किसी अधिकारी को प्रदेश लाने में दो से तीन दिनों का समय लगता है।
गौरतलब है कि प्रदेश के वर्तमान डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। रविवार की सुबह अपने कार्यकाल के समाप्त होने से पहले मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश सरकार को ऐसे डीजीपी की तलाश थी जो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को संपन्न करा सके। ऐसे में ओपी सिंह सबसे योग्य दावेदार साबित हुए। उनका कार्यकाल जनवरी 2020 तक है।
यूपी के कैबिनेट मंत्री के गाँव से रोडवेज बस ले उड़े चोर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2C2vVHZ
Comments
Post a Comment