sss

; //]]>

इस महिला वैज्ञानिक समेत 33 भारतीय मूल के लोग ब्रिटेन में किए जायेंगे सम्मानित - Khabar NonStop

Queen Elizabeth

ब्रिटेन। भारतीय मूल के 33 लोग ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वारा सम्मानित किए जाएंगे। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भारतीय मूल के 33 लोगों को ब्रिटेन में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित करेंगी। यह सम्मान समारोह वर्ष 2018 में आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन बकिंघम पैलेस में होगा। इस समारोह में ब्रिटेन के रॉयल परिवार के लोग भी शामिल होंगे।

भारत 2018 में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा!

‘मैडम क्यूरी’ अवार्ड विजेता महिला वैज्ञानिक प्रतिभा भी है शामिल

Pratibha

भारतीय मूल की प्रोफेसर प्रतिभा लक्ष्मण गई को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए ‘डेमहुड’ से सम्मानित किया जाएगा। प्रोफेसर प्रतिभा लक्ष्मण गई यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क में इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप डिपार्टमेंट की अध्यक्ष हैं। इन्हें ‘मैडम क्यूरी’ सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप में विशेष योगदान के लिए उन्हें ब्रिटेन में सम्मानित किया जायेगा। इन्होनें ‘hydrocarbon catalysis/polymers’, ‘energy sources’, ‘electronic ceramics’, ‘Piezoelectrics’ और ‘nanocoatings’ जैसे विषयों में अविष्कार किए हैं। 300 से अधिक पेपर प्रोफेसर प्रतिभा के नाम हैं और उन्होनें 9 किताबें भी लिखी हैं।

प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल के शादी की डेट हुई फिक्स

कई सम्मान से नवाजे जायेंगे लोग

सम्मान प्राप्त करने वाले लोगों की सूची में भारतीय मूल के अन्य लोगों को कई सम्मान से नवाजा जायेगा। नौ लोगों को ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर, 16 लोगों को मेंबर्स ऑफ द ब्रिटिश एंपायर और सात को ब्रिटिश एंपायर मेडल से महारानी एलिजाबेथ द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

ब्रिटेन ने बच्चों को पोर्न देखने से रोकने के लिए बनाया ये नियम

ये लोग किए जाएंगे सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय पटल पर सम्मानित किये जाने वाले भारतीय मूल के लोगों में जरनैल सिंह अठवाल, चरनजीत सिंह बौंट्रा, रंजीत लाल धीर, रिलेश कुमार जडेजा, ओमकार दीप सिंह भाटिया, बॉबी गुरभेज सिंह देव, गिल्लियां ढिल्लों, अतुल कुमार भोगीलाल पटेल, मुबीन यूनुस पटेल, गुरमीत सिंह रंधावा, श्यामलाल कांति सेन गुप्ता, प्रोफेसर विकास सागर शाह आदि शामिल हैं।

ब्रिटेन: श्वेत महिलाओं को पाक मूल के अपराधी बना रहे है निशाना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Cmrfjr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop