आबकारी पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, 15 पेटी शराब बरामद - Khabar NonStop
बुलंदशहर- नये साल पर शराब को खपाने और अच्छा मुनाफा कमाने के लिए शराब तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। शराब तस्कर सीएसडी की कैन्टीन की शराब लाकर एनसीआर के आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा भी होता है और उनकी सप्लाई भी अच्छी हो जाती है।
मुर्गी फार्म में छोटा गैस सिलेण्डर ब्लास्ट, तीन बच्चे और दो महिला घायल
राजस्व विभाग को भी लगा रहे चूना
कुछ शराब तस्कर नकली शराब बनाकर उस पर अच्छे ब्राण्ड का लोगो लगाकर सप्लाई कर रहे हैं। इस प्रकार शराब तस्कर राजस्व विभाग को जमकर चूना लगा रहे हैं। शराब तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार छापेमारी कर रहा हैमगर तस्कर है कि वो बाहरी शराब लाकर सप्लाई करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
चोरों ने भाजपा कार्यकर्ता के घर को बनाया निशाना
आबकारी पुलिस ने तस्कर को दबोचा
बुलंदशहर में आबकारी विभाग की टीम ने शराब तस्करों से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। शराब की बोतलों पर अच्छे ब्रांड का लोगो और लेबल भी नजर आ रहा है, शराब तस्कर इसे नए साल की पार्टियों में सप्लाई करने वाले थे। आबकारी टीम द्वारा एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जिससे 15 पेटी शराब बरामद हुई है। एक चार से यह शराब पंजाब से लायी जा रही थी।
बढ़ती सर्दी के चलते SDM ने प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर वितरण किया
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2En9v5A
Comments
Post a Comment