गूंगा बनकर 12 साल तक दिया पुलिस को धोखा, अब नहीं निकल रही आवाज - Khabar NonStop
बीजिंग। चीन में एक हत्यारे ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए 12 साल तक गूंगा होने का दिखावा किया, इसके बाद जो हुआ वह सुनकर आप हैरान हो जायेंगे। दरअसल खुद को निर्दोष साबित करने के चक्कर में गूंगे बने युवक की जुबान 12 साल बाद काम करना बंद कर दी।
कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन ना करने पर महिला कर्मचारियों को दी अजीबोगरीब सजा, देखें विडियो
लिखित रूप में स्वीकारा अपराध
चीन के झेचियांग प्रांत के रहनेवाले इस व्यक्ति को अब अपने किए पर पछतावा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक उसने पुलिस के सामने अपना अपराध लिखित रूप में स्वीकार कर लिया है। चीन की स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2005 में झेंग उपनाम वाले व्यक्ति ने झेचियांग प्रांत में स्थित अपना गाँव छोड़ दिया था।
30 तन तरबूज बिना किसी वाहन के पहुँच गये एक जगह से दूसरी जगह
ये थी हत्या की वजह
हत्यारे ने अपनी पत्नी के चाचा की हत्या मामूली किराए के विवाद को लेकर कर दी थी। हत्या के समय इस व्यक्ति आयु 33 वर्ष थी। हत्या के बाद झेंग ने गाँव छोड़ दिया था और मूक बनकर अपनी जिंदगी बिताने लगा। दूसरे शहर में जाकर उसने दूसरी शादी कर ली और लोगों को मूक बनकर बेवकूफ बनाता रहा।
दुनिया का सबसे बड़ा शीशे का पुल, इस पर चलना सभी के बस की बात नहीं
12 साल बाद की बोलने की कोशिश
करीब 12 साल बाद जब इस व्यक्ति ने बोलने की कोशिश की तो उसकी आवाज ही नहीं निकली। अस्पताल में मेडिकल जांच द्वारा पता चला कि अब वह अपने जीवन में कभी बोल नहीं पाएगा। इसके बाद युवक को अपने किए पर पछतावा होने लगा। अपने अपराध को छिपाने की इस सजा के बाद उसने पुलिस के सामने जाकर लिखित रूप में अपना अपराध कबूल कर लिया।
दुनिया का अनोखा रेस्तरां, मिनी स्कर्ट वाली लड़कियों को मिलता है खास ऑफर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lwLXmu
Comments
Post a Comment