sss

; //]]>

मेक्सिको: सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत - Khabar NonStop

prd constables

 

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के गुरेरो राज्य में एक राजमार्ग पर तीन वाहनों के आपस में टकराने के बाद आग लग गयी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों सहित कुल 10 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नागरिक सुरक्षा सचिव ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात एकापुल्को और इक्सातापा-जियुआतनेजोबीच रिजॉर्ट को जोड़ने वाले राजमार्ग पर दो कार और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। दुर्घटना में 5 पर्यटक और उनके वाहन चालक और उसके सहयोगी की भी मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। परिवार के साथ यात्र कर रहे 18 और आठ साल की उम्र के दो लड़के दुर्घटना में बच गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिडिया के मुताबिक, परिवार अतोयाक डी अल्वारेज जा रहा था और ये दुर्घटना जब हुई उस समय वह अपनी मंजिल से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर ही थे। अन्य मृतकों में दूसरे कार के 76 वर्षीय ड्राईवर और मोटरसाइकिल पर सवार दो पुरुष हैं। इस हादसे के बाद अधिकारी दुर्घटना के कारण का पता लगाने में जुट गए हैं।

न्यूयॉर्क: अपार्टमेंट में लगी आग, 12 की मौत, कई घायल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2loABl8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop