sss

; //]]>

गुजरात में बीजेपी से ये हो सकते हैं सीएम पद के प्रत्याशी - Khabar NonStop

BJP

गुजरात। हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर गुजरात में भी भाजपा, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। दरअसल इस बार के चुनाव में जातीय समीकरणों के चलते बीजेपी की जीत की राह आसान नहीं दिख रही। जातीय समीकरण को देखते हुए कयास लगाये जा रहे हैं कि बीजेपी किसी पटेल चेहरे को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर सकती है। जानकारों का कहना है कि उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल को बीजेपी गुजरात में अपना चेहरा बना सकती है।

गुजरात: सोमनाथ मंद‍िर गए राहुल तो मोदी ने कसा तंज

प्रधानमंत्री की रैलियों में नजर नही आता उत्साह

गौरतलब हो गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग 9 दिसंबर को होनी है। चुनाव के दो दिन पहले यानि 7 दिसंबर को चुनाव प्रचार का रथ थम जायेगा। बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी रैलियां शुरू कर दी हैं। इस बार प्रधानमंत्री की रैलियों में पहले वाला उत्साह नहीं नजर आ रहा है। इसलिए बीजेपी की टेंशन और बढ़ गयी है।

गुजरात चुनाव: हाफिज-डोकलाम और सर्जिकल स्ट्राइक ने ली ‘विकास’ की जगह

ये हैं सीएम पद की पहली पसंद

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पटेल वोटरों को रिझाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में बीजेपी के लिए सबसे अहम बात ये है कि चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी की घोषणा करे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए नितिन पटेल ही सबकी पसंद माने जा रहे है। बीजेपी ने हिमाचल चुनाव में भी चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी। एग्जिट पोल के आंकड़ो में बीजेपी हिमाचल में आगे दिख रही है। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने इस बारे में सोचना शुरू कर दिया है।

गुजरात चुनाव: वडगांव से निर्दलीय के तौर पर दलित नेता जिग्नेश लड़ेंगे चुनाव



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2necd92

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

ये है ‘संदीप और पिंकी फरार’ में अर्जुन कपूर का लुक - Khabar NonStop