प्रेमी ने प्रेमिका और उसके पति को जलाया
क्राइम डेेस्क। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दम्पति के जिंदा जलाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम मह रामपुरा निवासी मुन्ना कुशबाह की पत्नी कल देर रात रामपुर थाना क्षेत्र के जारोली घाटी के पास जली हुई हालत में एक पुलिस पार्टी को मिली और उसके पति मुन्ना कुशबाह का शव घाटी के समीप ही जंगल में जला हुआ मिला है।
महिला ने पुलिस को अपने पूर्व प्रेमी दर्शन सहित तीन अन्य लोगों के नाम बताये हैं जिन्होंने उन्हें जिन्दा जलाया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। आग से झुलसी हुई महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
The post प्रेमी ने प्रेमिका और उसके पति को जलाया appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2j5EyKz
Comments
Post a Comment