WhatsApp पेमेंट फीचर दिसंबर में होगा लॉन्च - Khabar NonStop
WhatsApp बड़े काम के फीचर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ऐप में पेमेंट ऑप्शन को जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके द्वारा अपने कॉन्टैक्ट्स के बीच डीजटल ट्रांजैक्शन करना संभव होगा। इस फीचर के बारे में काफी समय से चर्चाएं हो रही है। हालांकि अब जो नई रिपोर्ट्स आयी है जिसमें कुछ अधिक जानकारियां मिली है।
Uber ने अपने ऐप में जोड़ा नया फीचर, राइड के दौरान मिलेगी सुविधा
रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सऐप अपने ‘पे’ फीचर पर पहले से काम कर रहा है। जो अब डेवलपमेंट के आखिरी स्टेज में है। कंपनी ऐप के अंदर ही पेमेंट ऑप्शन को देने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इस फीचर को दिसंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही भारतीय यूजर्स को भी दिसंबर में इस फीचर के मिलने की संभावना है।
Nokia ने भारत में लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन Nokia 2, जानें फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस फीचर के लिए देश के तीन बड़े बैंकों- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , ICICI बैंक और HDFC बैंक के साथ संवाद स्थापित कर रही है। हालांकि चैट कंपनी या बैंकों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेमेंट फीचर को उपयोग करने के लिए चैट इंटरफेस को नहीं छोड़ना होगा। चैट इंटरफेस के अंदर ही अटैच के ऑप्शन में रुपये के सिंबल वाला आइकन होगा, जिससे पेमेंट के लिए आपके कॉन्टैक्ट को रिक्वेस्ट जाएगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A1Eylj
Comments
Post a Comment