Uber ने अपने ऐप में जोड़ा नया फीचर, राइड के दौरान मिलेगी सुविधा - Khabar NonStop
ऐप बेस्ड कैब सर्विस Uber ने अपने ग्राहकों के लिए अपने ऐप में एक नया फीचर जोड़ा है। जिसके तहत यूजर्स अपनी राइड के दौरान कुछ एक्सट्रा स्टॉप ले सकते हैं। इस सेवा को भारत में शुरू की गई है। इस फीचर से यूजर्स को पिक और ड्रॉप करने में आसानी होगी।
Nokia ने भारत में लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन Nokia 2, जानें फीचर्स
उबर के साथ यात्रा करते समय अगर आपके दोस्त या रिश्तेदार आपके साथ यात्रा कर रहे हैं और आपको उन्हें बीच कहीं ड्रॉप करना है तो ऐसे में यह फीचर काफी फायदेमंद साबित होगा। यूजर अपनी राइड के दौरान अधिकतम तीन स्टॉप ले सकते हैं। जिसके बाद दूरी और समय के अनुसार ऐप राइड का फेयर ओटोमेटिक जेनेरेट करेगा। उबर ने इससे पहले यह फीचर कई अन्य देशों में शुरू किया है।
Sony ने भारत में लॉन्च किए दो नए मिड रेंज स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
उबर ऐप पर राइड बुक करते समय ‘add stop’ को चुनें. इसके बाद अपने स्टॉप की डेस्टिनेशन एंटर करें। ड्राइवर की सुविधा के लिए यूजर अपने स्टॉप को तीन मिनट से कम ही रखना होगा, अगर स्टॉप का समय तीन मिनट से अधिक होता है तो यूजर को अधिक पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A2Dkqe
Comments
Post a Comment