sss

; //]]>

डीएम ने अकस्मात सीएचसी पर मारा छापा, हडकंप - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर-डीएम डा.रोशन जैकब ने सीएचसी पर अकस्मात छापा तो स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान 6 माह से अनुपस्थित चल रहे फार्मेस्टि को बर्खास्त करने के लिए सीएमओं को आदेश दिये और 5 दिन से अनुपस्थित चल रही ब्लाक प्रोग्राम अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के आदेश दिया है। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन चिकित्सा कक्ष व एक्सरे कक्ष पर ताला तथा मरीजों को अस्पताल के बाहर से इंजेक्शन मगाने तथा आवश्यक दवाऐं उपलब्ध न होने होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सीएचसी प्रभारी को व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिये।

Bulandshahr

रोगियों ने बाहर की दवाऐं लिखने की शिकायत की

सोमवार को जिलाधिकारी डा.रोशन जैकब ने सीएचसी पर अकस्मात छापा मारकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवा स्टोर रूम, ब्लड परीक्षण कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, कोल्ड चैन आदि का निरीक्षण किया। रोगियों से चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली तो मरीजों ने खुजली, एंटीबायोटिक दवाएं तथा इंजेक्शन बाहर से मंगाने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए पर्याप्त मात्रा में दवाएं मगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि अकास्मिक चिकित्सा कक्ष व एक्सरे रूम पर ताला मिला, सीएचसी प्रभारी को व्यवस्थाऐंद दुरूस्त करने के सख्त निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी ने अप्रैल 2017 से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित चल रहे फार्मेस्टि सुरेश तिवारी को बर्खासत करने के सीएमओं को आदेश दिये है। जबकि बिना पूर्व सूचना के ही 25 अक्टूबर से अनुपस्थित चल रही ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी काजल शर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना एवं आशाओं के भुगतान की परख करते हुए कहा कि योजना के लाभार्थियों को समयबद्धता के साथ भुगतान कराने के निर्देश दिये। सीएचसी प्रभारी डा.राकेश चन्द्रा ने जिलाधिकारी को बताया कि एक्सरे फिल्म जिला अस्पताल से नहीं मिल रही है, कुछ दवाओं की कमी होने के कारण नहीं मिल पा रही है।

प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण

जब डाक्टर बोले…यस मैम

जिलाधिकारी डा.रोशन जैकब ने सीएचसी पर आते ही उपस्थिति पंजिका कब्जे में ले चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति चैक की, जिलाधिकारी नाम बोलती गयी और उपस्थित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी यस मैम कर हाजिरी लगवाते रहे। भ्रमण पर गये चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की फोन पर हाजिरी लगायी गयी और एक दो स्वास्थ्यकर्मियों से ग्रामीणों से भी वार्ता कराने को कहा।

रेलवे आईजी ने किया निरीक्षण



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z0G5bi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop