चीन में राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया तो हो सकती है ये सजा - Khabar NonStop
चीन-अपने देश के राष्ट्रीय गान या राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना उस देश हर नागरिक का कर्तव्य होता है लेकिन फिर भी कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं जब देश का नागरिक ही अपने देश के राष्ट्रीय गान या राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता है। इसी को देखते हुए चीन ने एक कानून बनाया है जिसके तहत राष्ट्रीय गान या राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान ना करने वालों को बड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है।
चीन के राष्ट्रपति ‘शी जिनपिंग’ बने इतिहासपुरुष
दरअसल, समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज या गान का अपमान करने पर तीन साल की जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है। चीन ने सितंबर में एक नया कानून पारित किया था जिसके अनुसार कोई भी जो राष्ट्रीय गान का मजाक बनाएगा, अपमान करेगा उसे 15 दिनों तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। यह कानून हांगकांग और मकाऊ में भी समान रुप से लागू किया गया है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि राष्ट्रीय प्रतीकों का अनादर करने, उन्हें अपवित्र करने और जलाने पर भी कठोर दंड का प्रावधान करने पर विचार किया जा रहा है। सोमवार को संसद की स्थायी समिति के द्वि-मासिक सत्र में इस संबंध में एक प्रस्ताव संशोधन प्रस्तुत किया गया। इसके तहत ऐसा करने वालों को तीन साल तक की जेल की सजा सुनाई जा सकती है। चीन के इस नए कानून से वो लोग ज़रूर डरेंगे जो राष्ट्रिय प्रतीकों का अपमान करने से पहले नहीं सोचते।
चीनी सामान का विरोध करने गए मनोज तिवारी का आईफोन चोरी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A32yEC
Comments
Post a Comment