भारत के साथ और फिल्में बनाने के पक्ष में हैं ईरान के राजदूत - Khabar NonStop
मुंबई। भारत में ईरान के राजदूत गोलमरेज अंसारी ने भारत में फिल्म बनाने की इच्छा जताई है। उन्हें आशा है कि दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण द्विपक्षीय और ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों होंगे और इसके फलस्वरूप दोनों साथ मिलकर फिल्मों के क्षेत्र में भी काम करेंगे।
गौरतलब है कि अभी तक सिर्फ साल 2016 में बनी ‘सलाम मुंबई’ एकमात्र फिल्म है जिसे भारत और ईरान ने साथ में मिलकर बनाया है। ईरान के गोरबन मोहम्मदपुर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा और ईरानी एक्टर मोहम्मद रेजा गोलजार मुख्य भूमिकाओं में थे।
अपनी दूसरी फिल्म भी इंडिया में ही शूट करेगा ये वर्ल्ड फेमस फिल्म मेकर
आपको बतादें गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान अंसारी ने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच तमाम समानताओं के बावजूद संयुक्त रूप से फिल्म निर्माण की क्षमताओं का पूर्ण दोहन नहीं हुआ है। सरकारी और निजी.. दोनों क्षेत्रों को इस दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए। दोनों देशों के मौजूदा नियमों के तहत और ज्यादा संख्या में फिल्में बननी चाहिए।’’
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि ईरान के फेमस डायरेक्टर माजिद मजिदी फिलहाल भारत में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। बता दें कि मजिदी भारत में अपनी पहली फिल्म ‘बियोंड द क्लाउड्स’ में शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर और मालविका मोहनन के साथ काम कर रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z1pCUm
Comments
Post a Comment