अफगानिस्तानः ऑस्ट्रेलिया दूतावास के पास आत्मघाती हमला - Khabar NonStop
अफगानिस्तान में आतंकी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को अफगानिस्तान स्थित काबुल में एक आत्मघाती हमला हुआ है। काबुल के वाजीर अकबर खान के राजनयिक इलाके में हुए इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग जख्मी हो गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर सरकारी कर्मचारी हैं।
चीन में राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया तो हो सकती है ये सजा
खबरों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर ने काबुल स्थित ऑस्ट्रेलिया दूतावास के नजदीक ग्रीन जोन के अंदर खुद को उड़ा दिया। इस धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तानी दुल्हन ने 13 ससुरालियों को सुलाया मौत की नींद
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह आत्मघाती धमाका उसके ऑफिस के नजदीक हुआ लेकिन उसका ऑफिस इसके निशाने पर नहीं था। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में आतंकवादी लगातार राजनयिक इलाकों और दरगाहों को निशाना बना रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iQqozj
Comments
Post a Comment