sss

; //]]>

वक़्त अब बोलने का नहीं महसूस करने का हैं: संजय मिश्रा - Khabar NonStop

Sanjay Mishraबॉलीवुड के कलाकार संजय मिश्रा को वैसे तो  आप सभी जानते हैं कि वह एक हास्य कलाकार हैं पर वह असल जीवन में भी मजाकिया अंदाज में नजर  आते हैं। सोमवार को संजय मिश्रा अपनी आगामी फिल्म, ” कड़वी हवा’ के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे और जब पत्रकारों के सामने वो आये तो उन्होंने कहा, ” वक्त बात करने का नहीं बल्कि महसूस करने का हैं” उनकी  इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण रहा होगा और इसलिए यह खुशमिजाज व्यक्ति ऐसे बात बोल गया।

गर्लफ्रेंड के साथ शिरडी पहुंचे कपिल, देखें तस्वीरें

फिल्म की कहानी

दरअसल फिल्म ‘कड़वी हवा’ एक ऐसे किसान की कहानी हैं जो मौसम की मार के कारण कर्ज में डूबता चला जाता हैं।  गरीबी से लाचार आँखों से कमज़ोर गरीब किसान मौत के कागार पर आ जाता हैं और इसी फिल्म पर जब उन से पत्रकारों ने सवाल किया कि आप फिल्म के बारे में क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ” कि अब वक़्त कहने या बोलने का नहीं बल्कि महसूस करने का हैं।

तब गंभीर मुद्दा बन गया

फिल्म के बारे में बात बात करते हुए उन्होंने कहा, ” यह फिल्म ऐसे समय पर आ रही हैं जब मौसम में बदलाव  गंभीर मुद्दा बन चुका हैं। हमने फिल्म उद्योग में सभी विषयों पर फिल्म देखी है पर शायद ही मौसम के बदलाव पर कोई फिल्म आई होगी।  लेकिन हमने इस फिल्म को पूरा कर लिया हैं और अब प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सके।
 अब सुनील शेट्टी ने छोड़ दी जेपी दत्ता की ‘पलटन’

जब पत्रकार ने पूछा सवाल

दरअसल संजय मिश्रा से एक पत्रकार ने सवाल किया कि आप हमेशा फिल्म में क्लाइमेक्स लेकर आते हैं, उस बारे में उन्होंने कहा, ” अब हलवाई खुद अपनी तारीफ़ करेगा तो कैसे चलेगा। हलवाई यानी संजय मिश्रा खुद अपनी ही बात कर रहे थे। ऑस्कर में चुने जाने पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘”अगर चुनी जाती हैं तो बहुत अच्छी बात है पर मैं तो चाहूंगा कि सबसे पहले यह फिल्म दर्शकों के दिलों तक पहुंचे वो मुझे बहुत अच्छा लगेगा। दृश्यम फिल्म द्वारा निर्मित और नीला मद्धम पांडा द्वारा निर्देशित फिल्म, कड़वी हवा 24 नवम्बर को सिनेमा घरो में रिलीज हो रही हैं।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z0ASjX

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop