ट्विंकल के ट्वीट पर विनोद दुआ की तीखी प्रतिक्रिया - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से अपने टीवी रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में अपनी कलीग मल्लिका दुआ को किए गए एक कमेंट के कारण सुर्खियों में हैं। बता दें कि इस शो में एक बैल है जिसे किसी कंटेस्टेंट की अच्छी परफॉर्मेंस के बाद जजेस द्वारा बजाया जाता है। इसी दौरान एक कंटेस्टेंट के अच्छी परफॉर्मेंस पर मल्लिका बैल बजा रहीं थी कि तभी अक्षय ने कहा ‘आप बैल बजाइए मैं आपको बजाता हूं।
अक्षय के पक्ष में ट्विंकल, कहा ‘अश्लील नहीं होता ‘बजाना’
इस कमेन्ट पर जहाँ मल्लिका के पिता ने अपना पक्ष रखकर कानूनी कार्रवाई की बात कही थीं वहीं हाल ही में एक्ट्रेस-राइटर ट्विंकल खन्ना ने भी अपना पक्ष रखते हुए अपने पति का समर्थन किया था। जिस पर मल्लिका दुआ के पिता विनोद दुआ ने एक पोस्ट करते हुए कहा कि ‘वह एक शर्मिंदा पत्नी हैं जो उदासीन बयान दे रही हैं।
ट्विंकल ने मल्लिका दुआ पर फिर साधा निशाना, किया ये ट्वीट
आपको बता दें ट्विंकल खन्ना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘मजाक को मजाक की तरह से लिया जाना चाहिए’ और इसके बाद सोमवार को ट्विंकल ने एक और ट्वीट करते हुए दो जोक लिखे थे। अपने पहले जोक में उन्होंने लिखा, ‘अक्षय की सबसे पसंदीदा गाड़ी कौन-सी है? बैल गाड़ी और अपने दूसरे जोक में उन्होंने लिखा था, अक्षय मसजिद में क्यों जाते हैं? ताकी वह कुछ दुआ सुन सके।
I couldn't resist these two and after this I am done
#LameJokes http://pic.twitter.com/3mMckTtmDu
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) October 29, 2017
वहीं अब ट्विंकल के बयान पर मल्लिका के पिता और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने लिखा है, ‘यह एक शर्मिंदा पत्नी का उदासीन बयान है। उन्होंने कहा अक्षय फ्यूचर में मल्लिका आप बैल बजाओ मैं आपको बजाता हूं जैसी बात करने से बचेंगे। हम अब इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
http://ift.tt/2A33tVA
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xFnb8i
Comments
Post a Comment