sss

; //]]>

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजगीर की मौत - Khabar NonStop

Rajgir

सुलतानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुसहरनचना गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भवन निर्माण में जुटा राजगीर लोहे की सरिया सीधी कर रहा था। तभी बगल से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार में सरिया छू गई। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर बताकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

फर्जी तरीके से युवक को बनाया अपना पति, कोर्ट ने किया तलब

फैजाबाद का रहने वाला था मृतक

पड़ोसी जिले फैजाबाद के हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरप्रताप गांव निवासी राम उजागिर (40) पुत्र तुलसीराम राजगीर था। वह गत शुक्रवार को अपने चाचा रामफेर के साथ मुसहरनचना गांव निवासी रामनायक पांडेय के यहां भवन निर्माण करने आया था। रविवार को सुबह चाचा-भतीजे निर्माण स्थल पर लोहे की सरिया सीधी कर रहे थे। तभी एक सरिया छिटककर बगल से गुजरी बिजली की एचटी लाइन के तारों से जा टकराई। बिजली का जोरदार झटका लगने से रामउजागिर गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि उसके चाचा रामफेर बाल-बाल बच गए। उन्हें पैर में हल्की खरोंच आई। सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रामउजागिर की सांसें थम गईं। उधर, अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवारीजन गहरे सदमे में हैं। रामउजागिर तीन भाइयों में सबसे बड़ा व घर का जिम्मेदार बेटा था।

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की दबंगई, खुद ही जोड़ दिया कनेक्शन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xErMaO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop