गर्लफ्रेंड के साथ शिरडी पहुंचे कपिल, देखें तस्वीरें - Khabar NonStop
मुंबई। फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म ‘फिरंगी’ 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर और एक गाना भी रिलीज हो गया है। जो लोगों काफी पसंद आ रहा है। अपनी फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगने सोमवार को कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ और फिल्म के डायरेक्टर राजीव ढींगरा के साथ शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे।
‘फिरंगी’ का पहला गाना रिलीज, अलग अंदाज में हैं कपिल, देखें वीडियो
गौरतलब है कि हाल ही में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल शर्मा टीवी रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ के फिनाले में पहुंचे थे। वहां वो अपने पुराने अंदाज में नजर आए। बता दें कि अपनी फिल्म और खराब स्वास्थ्य के कारण कपिल शर्मा ने टीवी से ब्रेक लिया था और वो बंगलुरु में अपना इलाज करवा रहे थे। इस शो के फिनाले में कपिल के साथ उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ मौजूद थीं।
कुछ दिनों पहले कपिल और गिन्नी के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं। लेकिन कपिल के करीबी दोस्त ने इन तमाम बातों का खंडन किया था। कपिल के करीबी दिनेश कुमार ने बताया कि कपिल और गिन्नी के बीच सब कुछ ठीक है और वो शादी करने वाले हैं। इस बारे में दिनेश ने कहा- ‘ऐसा कुछ नहीं है। कपिल और गिन्नी साथ हैं। मैं कपिल को अपने कॉलेज के दिनों से जानता हूं। वो मेरे भाई हैं। अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो उन्होंने मुझे जरूर बताया होता। उनकी फिल्म आने वाली है, इसलिए लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं’।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A2nUlG
Comments
Post a Comment