गोविंदा ने शुरू की अपनी कमबैक फिल्म की शूटिंग - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड में कभी हीरो नंबर वन रहे एक्टर गोविंदा आज एक अदद हिट फिल्म को तरस रहे हैं। लिहाजा एक बार फिर वह बड़े परदे पर कमबैक करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। बता दें कि इस फिल्म का नाम है ‘फ्राई डे’। इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा भी लीड रोल में हैं।
आलोचनाओं से शर्मिंदा हुए नवाज, वापस ली अपनी किताब
दरअसल गोविंदा ने मंगलवार को ट्विटरपर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक्टर वरुण शर्मा, डायरेक्टर अभिषेक डोगरा और फिल्म ‘फ्राई डे’ के क्लैप बोर्ड के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, “डायरेक्टर, फिल्म प्रोडूसर, एक्टर और तकनीशियनों की नई पीढ़ी के साथ काम करना बेहतरीन है। ‘फ्राई डे’, अभिषेक डोगरा, वरुण शर्मा।”
It's a Superb feeling working with new generation of Director Filmaker Actors & Technicians ! #Fryday @abhishekdograa @varunsharma90 http://pic.twitter.com/AriTOnMz4t
— Govinda (@govindaahuja21) October 31, 2017
वहीं वरुण शर्मा ने इसी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, “गोविंदा सर के साथ काम करना शानदार अनुभव है। यह ‘फ्राई डे’ है। अभिषेक डोगरा मुस्कुराहट फैलाने का समय है।” बता दें कि यह डोगरा के साथ वरुण की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने साल 2015 में फिल्म ‘डॉली की डोली’ में काम किया था। जिसमें सोनम कपूर, पुलकित सम्राट, मोहम्मद जीशान अयूब और राजकुमार राव जैसे स्टार प्रमुख भूमिकाओं में थे।
And It's a Great Great Feeling to be sharing Screen with @govindaahuja21 Sir!! #Fryday it is!! @abhishekdograa Time to spread some smiles:)) http://pic.twitter.com/PzeJ7mUO80
— Varun Sharma (@varunsharma90) October 31, 2017
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zTtSo1
Comments
Post a Comment