sss

; //]]>

दिल्ली: बीजेपी ने झुग्गीवासियों के लिए उठाया ये कदम - Khabar NonStop

BJP

दिल्ली। बीजेपी ने दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए शौचालय शुल्क मुक्त कराने के लिए कैंपेन शुरू किया है। बीजेपी ने इस लड़ाई को महिला सम्मान से जोड़ दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह ने एक पत्रकारवार्ता में कहा कि, “अब दिल्ली की 6 लाख झुग्गियों में रहने वाली माताओं और बहनों की लड़ाई सिर्फ यहीं खत्म नहीं होंगी, अब सरकार अबिलम्ब इनके निशुल्क स्नान घरों की व्यवस्था करें।”

चीनी सामान का विरोध करने गए मनोज तिवारी का आईफोन चोरी

मनोज तिवारी के सामने आई थीं मांगें

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के सामने प्रवास के दौरान यह समस्या सामने आई थी। मनोज तिवारी ने दिल्ली में झुग्गियों में प्रवास कर उनका हालचाल जाना था। इसी दौरान झुग्गीवालों ने मनोज के समक्ष अपनी मांगें रखीं थी। इसके बाद इस समस्या को तिवारी ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के समक्ष सरदार आर पी सिंह के साथ जाकर प्रस्तुत किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने झुग्गीवासियों पर लगने वाले शौचालय शुल्क को हटाने का निर्देश दिया था।

राम रहीम के बाद अब इस बाबा पर लगा दुष्कर्म का आरोप

पत्रकारवार्ता कर साधा आप सरकार पर निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह ने बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में 18 महिलाएं झुग्गी झोपड़ियों में रहती हैं। इन महिलाओं से लगभग 21 करोड़ 60 लाख रुपये की वसूली शौचालय शुल्क के नाम पर की जा रही है। उन्होनें कहा कि केजरीवाल सरकार इस बात से बेखबर है। केजरीवाल सरकार को बेशर्म बताते हुए उन्होनें कहा कि दिल्ली की बेशर्म केजरीवाल सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है।

अब दिल्ली रेलवे का हर साल बचेगा 421.4 लाख रूपया, जाने कैसे

मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से किया निवेदन

सरदार आरपी सिंह ने कहा, “मैं विगत कई वर्षों से इस समस्या को लेकर आवाज उठा रहा हूं और मैंने ऐसी ही एक झुग्गी बस्ती में अपने विधायक काल के दौरान कुछ स्नानघर बनवाए, लेकिन यह दिल्ली के लाखों झुग्गीवासी महिलाओं की जरूरत है, इसलिए मैं दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से निवेदन करता हूं कि वह मुफ्त शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ दिल्ली की झुग्गी बस्तियों को महिलाओं के स्नान के लिए मुफ्त स्नानघर की व्यवस्था करें।”

दिल्ली में एक बार फिर शुरू होगा ऑड-ईवेन फॉर्मूला



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z0u5Jb

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop