sss

; //]]>

चीनी सामान का विरोध करने गए मनोज तिवारी का आईफोन चोरी - Khabar NonStop

Manoj Tiwari's iPhone

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी चीनी सामानों के विरोध में एक रैली कर रहे थे। रामलीला मैदान में हो रही रैली में शामिल मनोज तिवारी का आईफोन रैली से ही चोरी हो गया। मनोज तिवारी ने इस बात की रिपोर्ट पुलिस को दी है। मनोज तिवारी ने पुलिस को दी गयी रिपोर्ट में कहा है कि, “उनका मोबाइल फोन आईफोन सेवन प्लस उस वक्त खो गया जब वह रैली में शामिल हुए थे।” फोन कैसे गायब हुआ इसका पता नहीं लग सका है, मगर आशंका है कि फोन पॉकेटमार ने चुराया है।

दिल्ली:  नाइजीरियाई नागरिकों का खूनी तांडव, नर्सिंग होम में की तोड़फोड़

मनोज के पीए का भी पर्स हुआ चोरी

रैली में शामिल हुए सांसद व दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के पीए का भी पर्स चोरी हो गया। इनके अलावा भी कई अन्य लोगों के पर्स चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली है। जानकारी के मुताबिक मनोज तिवारी को अपना फ़ोन चोरी होने का आभास तब हुआ जब वह आरएसएस की आर्थिक शाखा स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चीनी सामानों के खिलाफ आयोजित स्वदेशी महा रैली से वापस लौट रहे थे। उनके आईफोन सेवन प्लस फोन की कीमत लगभग 55,000 रुपये बताई जा रही है।

मनोज तिवारी ने केजरीवाल को ठहराया इसके लिए जिम्मेदार

मनोज तिवारी ने ये कहा

मनोज तिवारी ने कहा कि फ़ोन चोरी होने के बाद मैंने अपने लोगों से इस बारे में जानकारी की, लेकिन फ़ोन नहीं मिला। उन्होनें कहा, “मैंने फोन को अपने जेब में ही रखा था, लेकिन पता नहीं कहां गया। हमने कमला नगर मार्केट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है। लेकिन अभी कुछ पता नहीं लगा है।”

बीजेपी सांसद के 22 लाख रूपए चुराने वाला गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iMlQKn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop