कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी कैसे करेगी वादा पूरा - Khabar NonStop
गुजरात। गुजरात विधानसभा चुनाव में जातिगत समीकरणों के सहारे चुनाव के मैदान में उतर चुकी कांग्रेस के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल बीजेपी के लिए भार बनते जा रहे थे वहीं अब कांग्रेस के लिए मुसीबत बनरहे हैं। पाटीदारों के आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से पूछा है कि उसके पास इसके लिए क्या प्लान है।
आप पार्टी के चुनाव में पैर जमाने से किसको होगा फायदा
हार्दिक ने बताया
हार्दिक ने जताया कि अगर उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकती है। हार्दिक पटेल और अल्पेश एक दूसरे का विरोध करके ही नेता बने हैं और कांग्रेस गुजरात में हर जातिगत समीकरण को अपने पाले में करने के चक्कर में यह भूल गई कि वह एक ही म्यान में दो तलवारें रखनी को कोशिश कर रही है।
20 फीसदी आरक्षण देने का वादा
कांग्रेस ने 20 फीसदी आरक्षण आर्थिक रूप से पिछड़ों को आरक्षण देने का वादा कर रही है। उसका कहना है कि 49 फीसदी के अलावा वह 20 फीसदी का एक और कोटा लेकर आएगी इसी के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों यानी ईबीसी और पाटीदारों को आरक्षण दिया जाएगा। लेकिन नियम के मुताबिक ऐसा नहीं हो सकता है कोई भी राज्य 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दे सकता है। इससे पहले बीजेपी भी 10 फीसदी का आरक्षण का प्रावधान कर चुकी है जिसे गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
24 घंटे में 9 बच्चों की मौत से मचा हडकंप, कांग्रेस ने माँगा जवाब
पाटीदारों को आरक्षण
पाटीदारों को आरक्षण तभी मिल सकता है जब पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में डलवा दिया जाए। यह सिर्फ केंद्र सरकार की इच्छा पर ही हो सकता है। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो अन्य जातियां भी आरक्षण की मांग के लिए सामने आ जाएंगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z79cf5
Comments
Post a Comment