sss

; //]]>

शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए करें हरे कद्दू के रस का सेवन

हेल्थ डेस्क। अधिकतर लोग सर्दियों के मौसम में ही बीमार पड़ते है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम ,बुखार होना आम बात है। अक्सर यह देखा गया है कि लोग बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया जैसी महान बीमारियों से बहुत परेशान रहते है। बता दें कि इस मौसम में इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 200 से भी अधिक पार हो चुका है। जो लोग इस बुखार से पीड़ित होते है उनके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम हो जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि हरे कद्दू का सेवन करना इस समस्या में बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इस समस्या से जल्द ही छुटकारा पाया जा सकता है। हरे कद्दू के सेवन से हमें बुखार में ही राहत नहीं मिलती बल्कि इससे हमारे शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से बढ़ती है।

-प्लेटलेट्स बढ़ाने के जबरदस्त उपाय :-
(1) शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए आप हरे कद्दू के रस के अलावा चुकंदर के रस का भी सेवन कर सकते है।
(2) यही नहीं इसके अलावा आप अपने शरीर मे प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए गिलोय को उबालकर इसके रस का भी सेवन कर सकते है।
(3) मलेशिया प्रौघोगिकी विश्वविघालय में रीसर्चकर्ताओं के द्वारा किये गए एक शोध के अनुसार यह बताया गया है कि पपीते के साथ उसके पत्तों और डंठल को उबालकर पीने से शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ जाते है। यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है।

-इस बीमारी में रखें ये सावधानियां :-
(1) अगर आप भी बुखार से पीड़ित है तो इससे छुटकारा पाने के लिए माथे और हथेलियों में ठंडे पानी की पट्टियां रखें। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।
(2) बुखार से निजात पाने के लिए बड़ी इलायची के साथ मुनक्का, सोंठ, मिर्च, पीपल, तुलसी, गिलोय का काढ़ा बनाकर देसी गुड़ के साथ पिएं। यह नुस्खा भी बहुत कारगर है।
(3) अपने शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए 10-15 मुनक्का भून लें फिर इन पर सेंधा नमक और काली मिर्च का पाउडर बुरक कर खाएं। इससे आपको बुखार में जल्द आराम मिलेगा।

The post शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए करें हरे कद्दू के रस का सेवन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ihlU13

Comments

  1. Hi, I Like Your Post…….
    wow woderful blog ,
    thanks for sharing this blog, keep on share it
    Thanks!
    [url href=”https://www.quickfestival.com”]IndianFestival[/url]

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop