sss

; //]]>

शरीर रहेंगा फिट, लगाएं पीछे की तरफ दौड़

हेल्थ डेस्क। आजकल इस बदलते लाइफस्टाइल के कारण लोग अपनी फिटनेस पर बहुत अधिक ध्यान देते है यहां तक कि कई लोग अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए कठिन से कठिन क्रियाएँ भी करते है यही नहीं जिम भी ज्वाइन करते है। आप भी अपने आप को फिट रखने के लिए पार्क में दौड़ तो लगाते ही होंगे लेकिन क्या आप इस बारे में जानते है कि आगे की तरफ दौड़ लगाने से अधिक पीछे की तरफ दौड़ना अधिक फायदेमंद होता है। आइये जानते है कि कैसे पीछे की तरफ दौड़ना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है?…


रिसर्च के मुताबिक यह बताया गया है कि पीछे की तरफ दौड़ लगाने से हमारे शरीर की अधिक ऊर्जा बर्न होती है और इससे हमारा शरीर भी संतुलित रहता है और अधिक मोटापा नहीं बढ़ता है। आइए जानते है कि इस मामले में फिटनेस ट्रेनर किरण साहनी का क्या कहना है।

फिटनेस की ट्रेनर किरण का इस मामले में यह कहना है कि जब हम पीछे की तरफ दौड़ते है तो ऐसे में हमें पैरों की मांसपेशियों का ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ता है और ऐसा करने से हमारे शरीर की बहुत अधिक ऊर्जा खर्च होती है और इससे हमारा शरीर फिट रहता है। आपको यकीन नहीं होंगा कि ऐसे दौड़ लगाने से हमारे शरीर की 30 प्रतिशत से भी ज्यादा ऊर्जा का उपयोग होता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ मिलान में एक मामले पर बहुत ही गहराई के साथ अध्ययन किया गया है इसमें आगे की तरफ और पीछे की तरफ दौड़ने वाली कुछ महिलाओं पर एक अध्ययन किया गया। जिसमें यह पाया गया है कि पीछे की तरफ दौड़ लगाने वाली इन महिलाओं का वजन आगे दौड़ने वाली महिलाओं की तुलना में 2.5 किलो कम था यानि जिन महिलाओं ने पीछे की तरफ दौड़ लगाई थी उनका आगे की तरफ दौड़ने वाली महिलाओं से वजन 2.5 किलो कम था।

यही नहीं इस इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि पीछे की ओर दौड़ लगाने से वजन तो कम होता ही है और साथ ही घुटने से संबंधित बीमारी होने का खतरा भी बहुत कम रहता है। इस अध्ययन में यह भी बताया गया है कि आगे की तरफ दौड़ लगाने से व्यक्ति ज्यादातर कमर की और झुकता है और उसको फिर पीठ और गर्दन के दर्द की समस्या का समाना करना पड़ सकता है। जबकि पीछे दौड़ लगाने के लिए व्यक्ति को सीधा रहना पड़ता है। इसलिए पीछे दौड़ लगाना हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

The post शरीर रहेंगा फिट, लगाएं पीछे की तरफ दौड़ appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2gYPg7F

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop