sss

; //]]>

हिमाचल: BJP के उम्मीदवार होंगे प्रेम कुमार धूमल - Khabar NonStop

prem kumar dhumalहिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल पर एक बार फिर से पार्टी ने भरोसा जताया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हिमाचल के राजगढ़ में आयोजित रैली में इसकी घोषणा की। हिमाचल विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा की है।

भारत के साथ और फिल्में बनाने के पक्ष में हैं ईरान के राजदूत

वीरभद्र सिंह होगें उम्मीदवार

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने सीएम उम्मीदवार पद के लिए वीरभद्र सिंह का चुनाव किया है। फिलहाल वीरभद्र सूबे के मुख्यमंत्री हैं। धूमल के नाम का ऐलान करते हुए अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। बीजेपी उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘मुझे विश्वास हैं कि प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।’

सुजानपुर से लड़ेगें प्रेम कुमार

BJP के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल इस बार अपनी पारंपरिक सीट हमीरपुर की बजाए सुजानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में पार्टी की पसंद के बारे में इस शीर्ष पद के लिये जारी अटकलों पर विराम लग गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने जैसे ही रैली में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रेम कुमार धूमल के नाम का ऐलान किया, वैसे ही मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र को चुनौती देते हुए कहा कि हम धूमल के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

आलोचनाओं से शर्मिंदा हुए नवाज, वापस ली अपनी किताब

अमित शाह का कहना

शाह ने कहा कि 18 दिसंबर के बाद धूमल हिमाचल के मुख्यमंत्री होंगे। अमित शाह ने कहा कि हिमाचल की जनता को भाजपा सरकार चाहिए, जो मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करे, ना की माफियाओं और भ्रष्टाचारियों से घिरी कांग्रेस सरकार।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iOip5Z

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop