sss

; //]]>

WhatsApp में प्राइवेट रिप्लाई के साथ आ रहे हैं दो और नए फीचर्स - Khabar NonStop

whtsapp

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में कुछ नए फीचर्स आ रहे हैं। एंड्रॉयड, आईफोन और वेब यूजर्स को ये फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें टैप टू अनब्लॉक, शेक टू रिपोर्ट, प्राइवेट रिप्लाई इन ग्रुप और दूसर कुछ नए ऑप्शन्स शामिल हैं। व्हाट्सऐप में हाल ही में Picture in Picture मोड दिया गया है। जिसमें आप चैट में ही वीडियो देखे जा सकते हैं।

WA बीटाइनफो के मुताबिक ये फीचर्स पहले ही व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में दिए जा चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप के वेब के वर्जन 2.7315 में दो नए फीचर्स दिए गए हैं। जो कि प्राइवेट रिप्लाई और पिक्चर इन पिक्चर मोड  हैं। जबकि तीन नए फीचर्स टैप टू अनलॉक, शेक टू रिपोर्ट और न्यू इन्वाइट लिंक का ऑप्शन वर्जन 2.17.425, 2.17.436 और 2.17.437 में दिया जाएगा।

8GB रैम वाले 5 शानदार स्मार्टफोन्स ये हैं

इनमें से जो वेब फीचर्स पर उपलब्ध हैं शायद उसे व्हाट्सऐप ऐप में आने में कुछ समय लग सकता है। लेकिन यह साफ है कि ये फीचर्स व्हाट्सऐप ऐप में मिलेंगे। हालांकि ऐसे किसी भी फीचर्स का ऐलान व्हाट्सऐप ने नहीं किया है।

प्राइवेट रिप्लाई

मैसेज के थ्रेड से किसी व्हाट्सऐप ग्रुप के किसी एक शख्स को आप प्राइवेट रिप्लाई कर सकते हैं। हालांकि आप ये अभी भी कर सकते हैं, लेकिन कोई खास ऑप्शन नहीं है। जिसेको आप सेलेक्ट करके प्राइवेट मैसेज कर सके। इस फीचर के तहत आप प्राइवेट मैसेज बिना चैट विंडो को छोड़े कर सकते हैं। ऐसा ही मल्टिटास्किंग फीचर है जिसके तहत आप यूट्यूब वीडियोज चैट के दौरान ही देख सकेंगे। इनके अलावा व्हाट्सऐप में ग्रुप कॉलिंग फीचर भी आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक एक नया टैब व्हाट्सऐप में जुड़ेगा ऐडमिन सेटिंग्स जहां दो ऑप्शन होंगे, सेंड मैसेज और एडिट ग्रुप इनफो।


from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AKDAea

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop