एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर टकरायेंगे शाहरुख Vs रणवीर
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी और किंग खान शाहरूख खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती है। रोहित की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा 2018 की 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। करण जौहर के बैनर तले बनी यह फिल्म तेलुगु की फिल्म ‘टेंपर’ का रीमेक है। सिंबा में रणवीर, जूनियर एनटीआर वाली भूमिका में होंगे।
शाहरुख की आनंद एल राय वाली फिल्म अगले साल क्रिसमस पर ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का अब तक नाम नहीं रखा गया है। चर्चा शुरू हो गई है कि क्रिसमस पर रोहित और शाहरुख आमने-सामने होंगे। दोनों ने साथ में दिलवाले और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्म में काम किया है। शाहरुख और रोहित के रिश्ते काफी करीबी रहे हैं, इसलिए रोहित ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि दोनों फिल्में साथ न आयें , लेकिन इस बारे अब कुछ तभी कहा सकता है जब शाहरुख अपनी फिल्म की घोषणा कर दें।
The post एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर टकरायेंगे शाहरुख Vs रणवीर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2Ar1tuf
Comments
Post a Comment