VIVO ला रही है डिस्प्ले के अंदर फिंगरप्रिंट सेंसर - Khabar NonStop
कंपनी वीवो डिस्प्ले के अंदर फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला पहला स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। कंपनी ने पहले ही इसका कॉन्सेप्ट दिखाया था, लेकिन यह साफ नहीं था कि कब इसको लॉन्च किया जाएगा। सिनैप्टिक्स ने पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट स्कैनर लगाने में जो दिक्कतें आ रहीं थी उनको ठीक कर लिया गया है। और अब टॉप-5 स्मार्टफोन्स वेंडर्स के लिए ये सेंसर्स तैयार किए जाएंगे। फिलहाल अभी ये सिर्फ वीवो के लिए ही है।
Jio का यूजर्स को तोहफा, लांच की ये नई सर्विस
ऐनालिस्ट पैट्रिक मूरहेड ने फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जो कि वीवो स्मार्टफोन में दिए जाने वाला है, का अनुभव किया है। अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज में वीवो का ये हैंडसेट है। जिसमें डिस्प्ले के अंदर पहली बार फिंगरप्रिंट डिस्प्ले दी जाएगी।
फेक न्यूज रोकने के लिए Google ने उठाया कदम
मूरहेड ने डिस्प्ले के अंदर दिए जाने वाले फिंगरप्रिंट स्कैनर का अनुभव किया है। उनका कहना है कि काफी तेज और सिंपल टेक्नॉलॉजी है ये। आपको बता दें कि द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा सिनैप्टिक कंपनी ने किया है कि iPhone X में दिए जाने वाले 3D फेशियल रिकॉग्निशन फीचर से, डिस्प्ले के अंदर दिया गया फिंगरप्रिंट स्कैनर दोगुना तेज है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWNrLm
Comments
Post a Comment