sss

; //]]>

UIDAI: बैंक नए खातों के लिए आधार नामांकन तेज करें - Khabar NonStop

uidai

नई दिल्ली। बैंकों से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकार (यूआईडीएआई) ने कहा है कि अपनी 10 प्रतिशत शाखाओं में फिंगरप्रिंट व आइरिस स्कैनर लगाएं। जिससे कि विशेषकर वो ग्राहक जो नये बैंक खाते खोलना चाहते हैं, उनके लिए आधार नामांकन में तेजी लाई जा सके।

बैंक खातों के साथ आधार को जोड़ने की समय सीमा बढ़ी

समय सीमा बढा दी गई

उल्लेखनीय है कि आधार को उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं से अनिवार्य रूप से जोड़ने की समयसीमा को बढाकर 31 मार्च 2018 तक के लिए शुक्रवार को कर दी थी। आधार को मोबाइल सेवाओं से जोड़ने के संबंध में प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अपने अंतरिम आदेश में और अपने पहले के आदेश में सुधार किया। और साथ ही ये भी कहा कि अगले साल जो समस सामा छह फरवरी थी उसे बढाकर 31 मार्च कर दुया गया है।

आधार कार्ड लिंक कराने की डेडलाइन बढ़ाएगी सरकार, 31 मार्च होगी आखिरी तारीख

अजय भूषण पांडे ने बताया

यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मीडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘आधार को जोड़ने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए हम लगातार काम करेंगे … सभी बैंकों से हमने कहा है कि वे आधार फिंगरप्रिंट व आइरिस स्कैनर चिन्हित बैंक शाखा में उपलब्ध करवाएं जिससे कि लोगों को नामांकन में कोई दिक्कत नहीं हो’। सभी बैंकों को यूआईडीएआई ने निर्देश दिया है कि आधार नामांकन सुविधाएं अपनी 10 प्रतिशत शाखाओं में  स्थापित करें। इसके साथ ही पांडे ने लोगों से अपील की कि इस सुविधा का फायदा वे उठाएं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2k0Mehr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop