सेंसर बोर्ड से ‘पद्मावती’ को मिला UA सर्टिफिकेट, शीर्षक ‘पद्मावत’ में बदलने की संभावना: सूत्र - Khabar NonStop
एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती को ‘यूए’ प्रमाणपत्र जारी किया है। फिल्म का शीर्षक भी पद्मावती से ‘पद्मावत’ में परिवर्तित होने की संभावना है। 28 दिसंबर को सेंसर बोर्ड के लिए पद्मावती फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी। जानकारी के मुताबिक सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए संशोधनों पर फिल्म के निर्माता, भंसाली प्रोडक्शंस और वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स की सहमति के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
सेंसर बोर्ड ने दी पद्मावती को हरी झंडी, हो सकती है जल्दी रिलीज
ऐतिहासिक घटनाओं और तथ्यों की जांच पैनल ने की
Central Board of Film Certification had examining committee meeting on 28 Dec to review #Padmavati & decided to give it UA certificate along with some modifications & likely change of the title to Padmavat. Certificate to be issued once required & agreed modifications are made. http://pic.twitter.com/tiFIW2gDGD
— ANI (@ANI) December 30, 2017
जयपुर विश्वविद्यालय, उदयपुर के पैनल जिसमें, चंद्रमणी सिंह और केके सिंह और अरविंद सिंह शामिल थे की उपस्थिति में ऐतिहासिक घटनाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक पहलुओं के बारे में जानकारी और अंतर्दृष्टि के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक सर्टिफिकेट जारी करने से पहले चर्चा का एक और सत्र आयोजित किया जाएगा। हालांकि फिल्म के निर्माता और निर्देशक की तरफ से कोई सूचना जारी नहीं की गयी है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म को 26 कट्स दिए गए हैं। फिल्म के विवादित डांस घूमर पर भी सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है।
‘उम्र के इस पड़ाव में असहनीय दर्द से गुजर रहा हूं’: अमिताभ
सोलहवीं शताब्दी की कविता पर आधारित है फिल्म
भंसाली की इस फिल्म में सोलहवीं शताब्दी की कविता की पटकथा का चित्रण किया गया है। जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने किरदार निभाया है। ऐतिहासिक चित्तौड़ की महारानी पद्मिनी का रोल दीपिका ने, महारानी के पति महाराजा रावल रतन सिंह का रोल शाहिद कपूर ने और दिल्ली की सल्तनत के आक्रांता अलाउद्दीन खिलजी का रोल रनबीर सिंह ने किया है। इस फिल्म पर सबसे पहली आपत्ति राजपूत करणी सेना ने दर्ज कराई थी। इसके बाद इस मामले को राजनितिक टूल पकड़ा दिया गया। राजनितिक स्वार्थ और लाभ के लिए तमाम क्षत्रिय संगठनों समेत कई अन्य वर्गों के लोग भी इस विवाद में कूद पड़े।
‘दीपिका के साथ हूँ लेकिन शबाना की मुहिम में नहीं’: कंगना
1 दिसंबर को होनी थी रिलीज
पद्मावती फिल्म को 2D और 3D संस्करणों में 1 दिसंबर को रिलीज किया जाना था। लेकिन सेंसर बोर्ड में अधूरा आवेदन करने की वजह से फिल्म के सर्टिफिकेशन का आवेदन ख़ारिज कर दिया गया था। वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों ने भी इस फिल्म पर बैन लगाने की बात कही थी। इसके बाद फिल्म की निर्माता कंपनी वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने सर्टिफिकेशन के लिए इसे पुनः सीबीएफसी में पेश किया था।
प्रसून जोशी ने कहा मैंने पद्मावती नहीं देखी, भंसाली भी हुए पेश
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2pV4jmq
Comments
Post a Comment