sss

; //]]>

TV पर कंडोम के विज्ञापनों पर लगी रोक से नाराज है राखी सावंत

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की ड्रामा गर्ल राखी सांवत एक बार फिर अपने बयान को लेकर जमकर सुर्खियों में है. गौरतलब है कि, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिन के समय टीवी पर कंडोम के विज्ञापनों पर रोक लगा दी है. खबरो की माने तो राखी जल्द ही एक कंडोम के विज्ञापन में नज़र आने वाली हैं.

जिसके चलते राखी का कहना है कि, “समाज में यौन सुरक्षा और अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा कंडोम का विज्ञापन करना चाहिए. इससे लोगों को पता चलेगा कि इसका इस्तेमाल क्यों करना है. इससे लोग एड्स जैसी बीमारियों से बचेंगे, मैं समाज के भले के लिए इस कंडोम का विज्ञापन कर रही हूं.” आगे राखी ने कहा कि, “सरकार को सनी लियोनी या बिपाशा बसु के कंडोम ऐड पर तो रोक नहीं लगाई लेकिन जैसे ही इनको पता चला कि राखी सावंत का कंडोम का ऐड आने वाला है तो इन्होंने दिन के समय विज्ञापन पर बैन लगा दिया. क्या सरकार मुझसे डरी हुई है, क्या बिना देखे ही उन्हें ऐसे विज्ञापनों से परेशानी है. क्या ऐसे विज्ञापनों पर बैन लगाकर सरकार दिन में लोगों को यौन संबंध बनाने से भी रोक सकेगी.”

इसके अलावा राखी ने कहा कि, “अगर भारत में कंडोम के विज्ञापन बैन किए गए तो एड्स का खतरा बढ़ेगा, युवा बिना कंडोम की जानकारी के यौन संबंध बनाएंगे. ऐसा लगता है कि सरकार चाहती है कि लोगों को एड्स हो जाए, जब तक बच्चे इन विज्ञापनों को नहीं देखेंगे, वे कैसे सुरक्षित यौन संबंध बना सकेंगे. अगर सरकार को लगता है कि टीवी के लिहाज से ऐसे विज्ञापन ठीक नहीं हैं तो उन्हें सेंसर कर सकती है या उन्हें एडिट कर सकती है.”

The post TV पर कंडोम के विज्ञापनों पर लगी रोक से नाराज है राखी सावंत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yLu2wY

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop