TV रियलिटी शो को होस्ट करेंगे मिलिंद शोमन
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता-मॉडल रियलिटी शो ‘आई कैन, यू कैन’को होस्ट करने जा रहे हैं। मिलिंद सोमन का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि यह शो दर्शकों को धूम्रपान छोडऩे के लिए प्रेरित करेगा। सिप्ला और नेशनल ज्योग्राफिक चैनल के सहयोग से वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म वियू इस धूम्रपान-रोधी पहल को रविवार को शुरू करेगा।
मिलिंद सोमन ने कहा, ‘आई कैन, यू कैन’ की मेजबानी करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा। हमने एवरेस्ट कैंप पर जाने के दौरान रास्ते में कुछ रोमांचक ²श्य फिल्माए। अतीत में मैं चेनस्मोकर रह चुका हूं और मैं उस स्थिति से जुड़ाव महसूस कर सकता हूं, जिससे शो के प्रतियोगी गुजर रहे हैं। छह एपिसोड वाले‘आई कैन, यू कैन’सीरीज में छह लोगों के सफर को दिखाया जाएगा, जिनमें से तीन धूम्रपान छोडऩा चाहते हैं और तीन पहले ही धूम्रपान छोडऩे में सफल रहे हैं।
The post TV रियलिटी शो को होस्ट करेंगे मिलिंद शोमन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2CEOWRm
Comments
Post a Comment