बढ़ती सर्दी के चलते SDM ने प्राथमिक विद्यालय में स्वेटर वितरण किया - Khabar NonStop
बुलंदशहर। योगी सरकार की यूपी के प्राथमिक विद्यालयों में सर्दी से पहले ही मासूम छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े वितरण योजना भले ही अभी टैंडर के झमेले से झूझ रही हो लेकिन सिकन्द्राबाद एसडीएम ने बढ़ती सर्दी को देखकर निजी कंपनी की मानव सेवा योजना की मदत से सिकन्द्राबाद ब्लॉक के लगभग आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालयों गर्म कपड़े वितरण फैंसला किया है।
एसडीएम प्राथमिक विद्यालय का हाल जाना
एसडीएम इसी कड़ी में एसडीएम सिकन्द्राबाद के सामली गाँव प्राथमिक विद्यालय पहुंची, और यहां मासूम छात्र-छात्राओं से सिर्फ उनके दिल का हाल ही नहीं जाना बल्कि ये नन्हे भगवान बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं ये जानने की कोशिश की, एसडीएम ने सिकन्द्राबाद औधगिक क्षेत्र स्तिथ कंपनी की मानव सेवा योजना के तहत बच्चों की शिक्षा सुधार, और पूर्ण सुविधा का हवाला देते हुए, यहां स्थित प्राथमिक विद्यालयों में स्वेटर, और बच्चों को बिस्किट वितरण की अपील की तो कंपनी कर्मचारियों आसपास के 7 प्राथमिक विद्यालयों को जिनमे स्वेटर वितरण किए जाने हैं वहीं एसडीएम कंपनी कर्मचारियों के साथ आज सामली गाँव मे स्तिथ प्राथमिक विद्यालय पहुंची जहां उन्होंने अपने हाथों से बच्चों स्वेटर, और बिस्किट वितरण किए।
एसडीएम का कहना
एसडीएम सिकन्द्राबाद का कहना है प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा पौधे की तरह और स्कूल में पढ़ाने वाले टीचरों उन्हें ठीक से सींचना चाहिए वहीं प्रशासन को भी इसपर ठीक से ध्यान देना चाहिए ताकि प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे खुद को निजी स्कूलों में पढ़ने वाले स्कूलों से कम ना आंके।
40 वर्षीय महिला को बाघ ने बनाया निवाला
स्कूली बच्चों के लिए दरियादिली पहली बार नहीं…
गौरतलब है सिकन्द्राबाद एसडीएम की स्कूली बच्चों के लिए दरियादिली का ये पहला मामला नहीं इससे पहले भी एसडीएम ने सिकन्द्राबाद ब्लॉक के हसनपुर जागीर का पुनः निर्माण करा विद्यालय की सूरत बदलकर एक नई मिसाल पेश की थी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lkBBWE
Comments
Post a Comment