सरकारी अनाजा बेचने पर, SDM ने राशन डीलर की दुकान निरस्त की - Khabar NonStop
बुलंदशहर। बुलंदशहर की सिकन्द्राबाद एसडीएम शुभीसिंह काकन को आज जानकारी मिली की राशन पर बटने वाला सरकारी गेंहू बिकने के लिए जा रहा हैं। सूचना पर एसडीएम ने गाडी का पीछा किया, लेकिन गाडी अचानक से गायब हो गई। लेकिन एसडीएन ने हार नही मानी और पीछा करती रही। पीछा करते हुए सड़क पर गेंहू बिखरा हुआ दिखाई दिया, तो एसडीएम ने उस बिखरे हुए गेंहू का पीछा करती हुई कालाबजारी करने वालो के ठिकाने तक पहुंच गई।
पहले मारी आधा दर्जन गोलियां, फिर हाथ काटकर नहर में फेंका
गेहूं और चावल के पकडे
एसडीएम ने गौतमबुद्ध नगर के गांव सेथली में छापा मारकर एक हजार कटटे गेहूं और चावल के पकडे है। एसडीएन ने सप्लाई इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाकर सरकारी राशन के कटटो को सीज कर दिया। साथ ही बुलंदशहर के सरकारी गोदाम से चली गाडी की मदद से मेहताब नगर के राशन डीलर प्रकाश चंद की दुकान को निरस्त करने की संतुति शासन से की हैं।
पुलिस की हथकड़ी तोड़कर फरार हआ बदमाश
ऊचे दामों में बेचा
राशन का सरकारी गेहूं सिकन्द्राबाद के आढती दुर्गेश उर्फ झंडे के गोदाम पर पकड़ा गया है। दुर्गेश राशन का सरकारी गेंहू और चावल खरीदकर अपने नौकर रणवीर के घर पर बने गोदाम में जमा कर देता था। लोगों की मानें दुर्गेश पिछले काफी समय से रणवीर के घर में सरकारी गेंहू और चावल का स्टोक जमा कर रहा था। बताया कि गोदाम में गेंहू और चावल को प्लास्टिक के कटटो में भरकर उच्चे दामों में बेचा जा रहा था। सरकार गरीबो को सस्ता अनाज देने की कोशिश कर रही हैं…वहीं, कुछ कालाबजारी करने वाले गरीबो के निवाले को राशन डीलरों से खरीदकर मोटे दाम पर बेच कर अपनी तिजोरिया भर रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BUbLnH
Comments
Post a Comment