sss

; //]]>

SAMSUNG ने लॉन्च किए दो नए फोन, जानें फीर्चस - Khabar NonStop

samsung

नई दिल्ली। सैमसंग (Samsung) ने नया साल आने से पहले दो नए स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों फोन में ड्युल फ्रंट कैमरे हैं यही इन नए स्मार्टफोन्स की खूबियां ये हैं। यूजर्स के बीच सैमसंग की नई A सीरीज का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। इन दोनों स्मार्टफोन को गैलेक्सी A8 (2018) और गैलेक्सी A8+ (2018) के नाम से लॉन्च किया गया है। इन दोनों की बिक्री जनवरी 2018 में शुरू होगी।

Jio का यूजर्स को तोहफा, लांच की ये नई सर्विस

ये हैं फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) में 5.6 इंच फुलएचडी+ सुपर एमलोइड डिस्प्ले है।जिसका रिज्यूलूशन 2220×1080 पिक्सल है। जबकि गैलेक्सी ए8+ (2018) में 6 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमलोइड डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिज्यूलूशन 1080×2220 पिक्सल का है। एक कर्व्ड ग्लास इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के ऊपर सुरक्षा के लिए दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और ए8+ (2018) 7.1.1 नूगा पर रन करते हैं। बाजार में दोनों फोन चार कलर वेरिएंट ब्लैक, ऑर्किड ग्रे, गोल्ड और ब्लू में आपको मिलेंगे।

साथ ही दोनों ही फोन में दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। 16 MP का फ्रंट और 16 MP का ही रियर कैमरा दोनों में ही है। साथ में ही फ्रंट में 8 MP का  सेंसर है। यूजर को दोनों सेंसर के साथ विकल्प मिलता है कि सेल्फी लेते समय वे बैकग्राउंड को धुंधला कर सकते हैं या फिर फोकस किए गए फोरग्राउंड के साथ वे स्पष्ट बैकग्राउंड वाली तस्वीर लें सकते हैं। गैलेक्सी ए8 (2018) में 4 GB रैम है। गैलेक्सी ए8+ (2018) में 4 GB और 6 GB रैम के साथ दो वेरिएंट आपको मिलेंगे।

VIVO ला रही है डिस्प्ले के अंदर फिंगरप्रिंट सेंसर

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) में 32 GB और 64 GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी जा रही है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसको 256 GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। गैलेक्सी ए8 (2018) में 3000 mAh बैटरी दी गई है। और गैलेक्सी ए8+ (2018) में 3500 mAh बैटरी है। अभी इन फोन की कीमत के बारे में सैमसंग की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यूरोप में कुछ वेबसाइट में गैलेक्सी ए8 (2018) की बिक्री 499 यूरो (करीब 37,750 रुपए) और गैलेक्सी ए8+ की बिक्री 599 यूरो (करीब 45,300 रुपए) में की जाएगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BeBdzA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop