Reliance Jio के प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नये प्लान
खेल डेस्क। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नये प्लान की घोषणा आज की। कंपनी का कहना है कि वह यह पेशकश हैप्पी न्यू ईयर 2018 प्लान के तहत कर रही है। इसके तहत एक प्लान 199 रपये का है जिसमें उसके प्राइम ग्राहक को 28 दिन तक हर दिन 1.2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।
वहीं 299 रपये के प्लान में जियो के प्राइम ग्राहकों को हर दिन 2जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसकी वैधता भी 28 दिन है। इन प्लान में उसके ग्राहकों के लिए जियो के सभी एप, वायस काल व एसएमएस निशुल्क रहेंगे। यहां जारी बयान में कंपनी ने कहा है कि ये अपनी तरह के पहले मासिक प्लान हैं जिनमें वह अधिक डेटा लाभ दे रही है। रिलायंस जियो के अन्य प्लान 399 रपये, 459 रपये, 499 रपये व 509 रपये शुल्क वाले हैं जिनकी वैधता अवधि व डेटा लाभ भिन्न है।
The post Reliance Jio के प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नये प्लान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2C0qXyI
Comments
Post a Comment