sss

; //]]>

दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी - Khabar NonStop

Delhi Metro

 

दिल्ली मेट्रो अपने 15 साल पूरा कर रही है इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर को बॉटनिकल गार्डन स्टेशन पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर इस मैजेंटा लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह मौजूद रहेंगे। जबकि मेट्रो के इनॉगरेशन प्रोग्राम के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इन्विटेशन नहीं मिला है। डीएमआरसी उद्घाटन के बाद शाम 5 बजे से यह लाइन आम यात्रियों के लिए खोल देगी।

हैदराबाद मेट्रो परियोजना को पीएम कल दिखाएंगे हरी झंडी

बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी पहुंचाएगी नई मेट्रो

यात्री इस लाइन पर कालकाजी से बॉटनिकल गार्डन के बीच के 12 किलोमीटर के सफर को मेट्रो से लगभग 18 मिनट में कर सकेंगे। फिलहाल, डीएमआरसी ने इस लाइन पर 10 मेट्रो चलाने का फैसला किया है। दो मेट्रो को बॉटनिकल गार्डन और कालकाजी में रिजर्व रखा जाएगा। भविष्य में यह समय घटकर डेढ़ से दो मिनट के बीच हो जाएगा। अभी इस लाइन पर मेट्रो केवल 9 स्टेशनों का सफर तय करेगी। जून 2018 से 38 किलोमीटर लंबी मैजेंटा लाइन पूरी खुल जाएगी। इसके बाद जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन के बीच कुल 25 मेट्रो स्टेशन होंगे।

हादसे का शिकार हुई थी मेट्रो

बता दें कि, पिछले हफ्ते मंगलवार को कालिंदी कुंज डिपो पर मेजेंटा मेट्रो हादसे का शिकार हो गई थी। डीएमआरसी के मुताबिक, धुलाई के लिए ले जाई जा रही मेट्रो के ब्रेक नहीं लगने पर दीवार से टकरा गई थी। जांच के दौरान लापरवाही सामने आने पर मेट्रो के 4 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गयी थी।

मेट्रो केवल अमीरों के लिए? मेट्रो से दूर होता समाज का एक तबका

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BuCrH3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop