sss

; //]]>

बरेली : PM मोदी की धन्यवाद रैली में लिया हिस्सा तो पति ने दिया तलाक - Khabar NonStop

Untitled

बरेली। सरकार ने भले ही  तीन तलाक पर सख्त कानून बना दिया हो, लेकिन अभी भी हकीकत में मुस्लिम महिलाओं को इसके उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। इसका एक मामला हाल ही में देखने को मिला। जब बरेली में उसके पति ने महज इस वजह से एक महिला को तीन बार तलाक बोल दिया, क्योंकि महिला केंद्र सरकार द्वारा ट्रिपल तलाक पर बनाए कानून के लिए धन्यवाद रैली में  शामिल होने गई थी।

शायरा बानो: ट्रिपल तलाक पर जल्द बने कानून, महिलाएं खुली हवा में ले सकें सांस

 रैली में शामिल होने से नाराज

बता दें कि तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट में अवैध ठहराए जाने के बाद इस पर केंद्र सरकार सख्त कानून भी बनाएगी। इस कानून के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद करने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया था। बरेली की एक महिला भी इस रैली में शामिल हुई। रैली में जाने की बात से गुस्सा होकर महिला के पति ने तीन बार तलाक बोलकर उससे नाता तोड़ लिया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन से पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि इस रैली में शामिल होने बरेली की रहने वाली फायरा गई थी। जब वह घर पहुंची तब उसके पति दानिश ने पूछा कि वह कहां गई थी, तो महिला के ये बताने से कि वह प्रधानमंत्री की धन्यवाद रैली में शामिल होने गई हुई थी। उसका पति नाराज हो गया। और पति ने महिला के मारपीट की। इतने ही नहीं उसने महिला को एक साल के मासूम बेटे के साथ तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। अपने बेटे को लेकर पीड़ित महिला पुलिस के पास गई लेकिन पुलिस ने भी उसकी कोई भी मदद नहीं की। वह अंत में केंद्रीय मंत्री की बहन फ़रहत नक़वी के घर गई। और न्याय के लिए गुहार लगाई। फरत नकवी ने कहा है कि पीड़िता के साथ हैं वह और उसे न्याय दिलवा कर ही रहेंगी।

शीत सत्र: तीन तलाक खत्म करने का विधयक ला सकती है सरकार

लव मैरिज की थी

अपने पति पर महिला ने अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने के साथ साथ संबंधों से एक बच्चा भी होने का आरोप लगाया है। मीडिया को फायरा ने बताया कि उसके साथ दानिश ने लव मैरिज की थी। और उसके संबंधों का खुलासा होने पर तो उससे तलाक लेने के लिए वह अक्सर मारपीट किया करने लगा। उधर, उल्टा दानिश ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। दानिश ने बताया कि शादी से पहले ही फायरा के किसी के साथ संबंध रहे हैं, इस कारण उसने उससे तलाक लिया है। प्रधानमंत्री की रैली में जाने का तो मुद्दा बिना किसी वजह के बनाया जा रहा है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2nMCEmz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop