बिना पंखो के ही उड़ता है ये सांप, इच्छाधारी नाग भी है शामिल, देखे : Photos
रोचक डेस्क। जैसा की यह तो हम सब भी जानते है की गाय के बाद सांप ही एक ऐसा जीव हैं। जिसका हिन्दू धर्म से बहुत गहरा नाता हैं। ये भगवान शिव के प्रिय भी माने जाते हैं। भगवान तुल्य मानकर नागपंचमी पर इनकी पूजा करते हैं। इसके अलावा सांपो से जुड़े कई ऐसे रहस्यमयी मिथक भी हैं। ऐसी ही सांपो से जुडी एक और बात हैं। जो सदियों से हमारे कौतुहल का विषय रही हैं। वो ये की क्या उड़ने वाले सांप होते हैं। और यदि होते है तो वो बिना पंखो केचीन समय से ही ऐसे सांपो को देखे जाने के बारे में कहा जाता रहा हैं। लेकिन जब वैज्ञानिक घने वर्षा वनों में पहुंचे तो उन्होंने पाया की उड़ने वाले साप महज़ कल्पना नहीं हैं। बल्कि इस धरती पर उनका अस्तित्व हैं।
विश्व में यह केवल दक्षिण एशिया के वर्षा वनों में ही पाए जाते हैं ।उड़ने में सक्षम यह सांप क्रिसोपेलिया जाती से सम्बंधित हैं।हालांकि इस सांप की मात्र पांच प्रजातियों में ही उड़ने की क़ाबलियत होती हैं । यह वर्षा ऊंचे ऊंचे पेड़ों पर रहते हैं। ये सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाने के लिए उड़ान भरते हैं। इस तरह से यह अधिकतम 350 फ़ीट की दुरी तक जा पाते हैं । हालाँकि कुछ वैज्ञानिक उनकी इस क्रिया को उड़ना न मानकर एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाना मानते हैं। लेकिन अधिकाँश वैज्ञानिको का कहना है की इसे छलांग मानना गलत हैं क्योंकि 350 फ़ीट बहुत ज्यादा दुरी होती हैं। बन्दर जो की छलांग लगाने के सबसे अनुकूल होते हैं। वो भी कुछ फ़ीट तक ही छलांग लगा पाते हैं।
बरहाल हमें इसे उड़ान माने या छलांग पर वैज्ञानिको को यह बात सबसे ज्यादा परेशान और हैरान कर रही थी की पंखों जैसी कोई संरचना नहीं होने के बावजूद सांप इस क्रिया को कैसे पूरा करते है। इस बात पर कई दशको से शोध चल रहे थे पर कोई सार्थक निष्कर्ष पर वैज्ञानिक नहीं पहुँच पाये थे। पर इस साल के शुरुआत में इस पर हुई एक महत्तवपूर्ण रिसर्च का प्रकाशन ‘जर्नल ऑफ़ एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी’ में हुआ जिससे इस रहस्य पर से पर्दा उठा।
The post बिना पंखो के ही उड़ता है ये सांप, इच्छाधारी नाग भी है शामिल, देखे : Photos appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2BM9vKo
Comments
Post a Comment