PHOTOS : ये हैं देश का पहला रोबोट रेस्टोरेंट
रोचक डेस्क। अक्सर आपने विदेशों में ही रोबोट रेस्टोरेंट के बारे में पढा होगा। लेकिन अब हमारे देश में भी पहला रोबोट रेस्टोरेंट खुल गया है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में खुले इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि यहां वेटर्स की जगह रोबोट खाना सर्व करते हैं। यह रेस्टोरेंट चेन्नई के महाबलीपुरम रोड पर स्थित है। यहां पर थाई और चाइनीज खाना सर्व किया जाता है। खबरों में कहा जा रहा है कि ये देश का पहला रोबोट थीम रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट को वेंकटेश राजेंद्रन और कार्तिक कानन ने मिलकर शुरू किया है।
रेस्टोरेंट में सभी टेबल पर टैब लगा है, जिस पर लोग अपना ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं।
फिर ऑर्डर सीधे किचन तक पहुंच जाता है जहां भोजन तैयार होता है।
एक बार डिश तैयार हो जाती है तो उसे रोबोट कस्टमर की टेबल तक पहुंचा देते हैं।
ये सभी रोबोट बैटरी ऑपरेटिड हैं। इनमें सेंसर्स लगे हैं। अगर कोई इनके रास्ते में या इनके सामने आता है तो ये रुक जाते हैं।
Source: Google
The post PHOTOS : ये हैं देश का पहला रोबोट रेस्टोरेंट appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kuuRpw
Comments
Post a Comment