sss

; //]]>

इस PAK क्रिकेटर ने विराट-अनुष्‍का की शादी को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

खेल डेस्क। भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने अपने शानदार खेल से भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी बड़ी संख्‍या में प्रशंसक बनाए हैं। पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान में भी विराट की अच्‍छी खासी फैन फालोइंग है। पाकिस्‍तान के कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों के साथ मैदान के बाहर विराट की अच्‍छी दोस्‍ती है। विराट के बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के साथ विवाह पर कई पाकिस्‍तानी खिलाड़ि‍यों ने विराट को बधाई दी है लेकिन इस टीम के एक क्रिकेटर ने ट्विटर के जरिये बधाई देने के साथ इस जोड़ी को भावुक संदेश भी दिया है, यह क्रिकेटर हैं तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर गौरतलब है कि स्‍पॉट फिक्सिंग के कारण पांच साल का बैन खत्‍म करने के बाद आमिर जब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे थे तब विराट ने उनका समर्थन किया था। विराट ने आमिर को अपना एक बल्‍ला भी गिफ्ट में दिया था।

 

अखबार खलीज टाइम्‍स से बात करते हुए मोहम्‍मद आमिर ने विराट और अनुष्‍का को उनकी ‘नई पारी’ की शुरुआत के लिए मुबारकबाद दी। आमिर ने कहा, ‘मैं विराट के लिए बहुत खुश हूं। मैंने उन्‍हें बधाई भी दी है, मैं जिंदगी की नई पारी के लिए उन्‍हें मुबारकबाद देता हूं।’ पाकिस्‍तानी तेज गेंदबाज ने कहा जिस तरह से क्रिकेट में विराट ने नाम बनाया है, मैं अल्‍लाह से प्रार्थना करता हूं कि वे अपनी इस ‘नई पारी’ में भी उसी तरह कामयाब रहें। नए जोड़े को हर खुशी नसीब हो. मैं अल्‍लाह से प्रार्थना करता हूं कि वह इन्‍हें हर बुरी नजर से बचाकर रखे। जब ढेरों लोगों की निगाह आप पर होती है तो कई लोगों बुरी नजर भी आप पर होती है।

 

Image result for virat gif AAMIR BAT

 

कोहली ने हाल ही में आमिर को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे मुश्किल गेंदबाज बताया था। कोहली की इस तारीफ पर आमिर ने भी उन्‍हें धन्‍यवाद दिया था। उन्‍होंने कहा था कि दुनिया जानती है कोहली सर्वश्रेष्‍ठ हैं। किसी सर्वश्रेष्‍ठ के खिलाफ खेलते हुए आपको भी अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन देना होता है। अगर आप उन्‍हें थोड़ा सा भी मौका देते हैं तो वे खेल को पहुंच से बहुत दूर ले जा सकते हैं। ऐसा उन्‍होंने ढाका में एशिया कप के मुकाबले में किया था।

 

Source: Google

The post इस PAK क्रिकेटर ने विराट-अनुष्‍का की शादी को लेकर बोल दी ये बड़ी बात appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2BhUCR9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop