sss

; //]]>

Oppo ने R11s का नया न्यू ईयर एनिवर्सरी एडिशन किया लॉन्च - Khabar NonStop

oppo

इस साल कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन  OPPO R11S का भी एक स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। नया OPPO  मौजूदा रेड वैरिएंट का ही फेसलिफ्ट वर्जन मालूम होता है। डुअल कैमरा डिपार्टमेंट के बॉर्डर में गोल्ड प्लेट कोटिंग न्यू ईयर एनिवर्सरी एडिशन में  दी गई है। बैक में जो ओप्पो का लोगो दिया गया है उसको गोल्ड में तब्दील किया गया है। इसके साथ ही बैक बॉटम में एक गोल्डन डॉट भी दिया गया है।

फेसबुक ला रहा ‘Snooze’ फीचर

न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए खास तौर पर ये चीन में उतारा गया है। पिछले महीने चीन के एक इवेंट में ओप्पो ने  Oppo R11s और Oppo R11s Plus स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

भारत में लॉन्च हुआ One Plus 5T Star Wars लिमिटेड एडिशन

ये हैं फीर्चस

Oppo R11s और Oppo R11s Plus दोनों में डिस्प्ले साइज, बैटरी और मेमोरी में फर्क है। R11s में 6.01 की फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले है। और Oppo R11s Plus में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों स्मार्टफोन्स में 1.8GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। R11s में 4GB रैम दी गई है। और R11s Plus में 6GB रैम है। R11s में 3,250mAh की बैटरी है। और R11s Plus में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन में इंटरनल मेमोरी 64GB दी गई है। और इसे माइक्रो एसडी के जरिए बढ़ा कर 256GB तक किया जा सकता है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yM540m

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop