sss

; //]]>

OMG: इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है भक्त, जानिए क्यों ?

रोचक डेस्क। यह बात हम सभी जानते है कि हमारे देश में लाग आस्था पर बहुत विश्वास करते है। खासकर मंदिरों को लेकर तो लोग के मन में बड़ी श्रद्धा है। मंदिर को लेकर लोग में अनेक मान्यता प्रचलित है। आज हम आपको एक अनोखे मंदिर के बारे में बात रहे है जो घर की तरह नजर आता है। परन्तु इस मंदिर के पास पहुंच कर भी बहुत से लोग मंदिर में प्रवेश करने का साहस नहीं जुटा पाते हैं। बहुत से लोग मंदिर को बाहर से प्रणाम करके चले आते हैं। इसका कारण यह है कि, इस मंदिर में धर्मराज यानी यमराज रहते हैं। संसार में यह इकलौता मंदिर है जो धर्मराज को समर्पित है। यह मंदिर देश की राजधानी दिल्ली से करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर हिमाचल के चम्बा जिले में भरमौर नामक स्थान में स्थित है।

 
People scared to enter this temple, know why - Chandigarh News in Hindi

 

इस मंदिर में एक खाली कमरा है जिसे चित्रगुप्त का कमरा माना जाता है। चित्रगुप्त यमराज के सचिव हैं जो जीवात्मा के कर्मो का लेखा-जोखा रखते हैं। मान्यता है कि जब किसी प्राणी की मृत्यु होती है तब यमराज के दूत उस व्यक्ति की आत्मा को पकडक़र सबसे पहले इस मंदिर में चित्रगुप्त के सामने प्रस्तुत करते हैं।

 

Image result for इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है लोग, जानें क्यों!

 

चित्रगुप्त जीवात्मा को उनके कर्मो का पूरा ब्योरा देते हैं इसके बाद चित्रगुप्त के सामने के कक्ष में आत्मा को ले जाया जाता है। इस कमरे को यमराज की कचहरी कहा जाता है। कहा जाता है कि यहां पर यमराज कर्मों के मुताबिक आत्मा को अपना फैसला सुनाते हैं। यह भी मान्यता है इस मंदिर में चार अदृश्य द्वार हैं जो स्वर्ण, रजत, तांबा और लोहे के बने हैं। यमराज का निर्णय आने के बाद यमदूत आत्मा को कर्मों के मुताबिक इन्हीं द्वारों से स्वर्ग या नर्क में ले जाते हैं। गरूड़ पुराण में भी यमराज के दरबार में चार दिशाओं में चार द्वार का उल्लेख किया गया है।

 

Source: Google

The post OMG: इस मंदिर में प्रवेश करने से डरते है भक्त, जानिए क्यों ? appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AVXeDc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop