sss

; //]]>

OMG: महिला ने दिया चार बच्चियों को जन्म

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला के एक साथ चार बच्चियों को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है। जिला अस्पताल में कल समय से पूर्व जन्मीं इन चारों बच्चियों का वजन कम होने से उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। चिकित्सालय सूत्रों ने बताया कि सबलगढ़ के ग्राम राम पहाड़ी निवासी सपना (25) पत्नी अमर सिंह राठौर को प्रसव पीड़ा के बाद कल प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया गया था।

 

Image result for एक साथ चार बच्चियों का जन्म

 

 

चिकित्सकों की गहन देखरेख में उसने एक साथ चार बेटियों को जन्म दिया। सभी का वजन 1200 सौ ग्राम के करीब है। महिला को पहले से तीन बेटियां हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश शर्मा के मुताबिक नवजातों का वजन कम होने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है, इसलिये सभी को ऑक्सीजन दी जा रही है। हालत चिंताजनक है, परन्तु उन्हें बचाने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं।

 

 

Image result for एक साथ चार बच्चियों का जन्म

 

मुरैना जिला अस्पताल में इसके पहले 13 दिसंबर को सबलगढ़ की ही ग्राम किशोरगढ़ निवासी महिला गिरिजा जादोंन ने एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया था। इन नवजातों का वजन भी बेहद कम होने के कारण उन्हें भी गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है।

The post OMG: महिला ने दिया चार बच्चियों को जन्म appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2CXL7Hg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop