sss

; //]]>

आसियान समिट से चीन के OBOR को जवाब देगा भारत! - Khabar NonStop

Asean Summit

 

चीन की महत्वकांक्षी योजना वन बेल्ट वन रोड के जवाब में भारत एक और रणनीति बनाने की तैयारी में है। तभी तो अब भारत आसियान देशों के साथ रिश्तों को और मजबूती देने में जुट गया है। जिसके तहत इसी हफ्ते दिल्ली में आसियान-भारत कनेक्टिविटी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

चीन ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका

दरअसल, चीन अपनी वन बेल्ट वन रोड योजना के तहत एक आर्थिक गलियारा बना रहा है, जो कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरेगा जिससे चीन के शिनजिंयाग क्षेत्र को पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान से जोड़ा जायेगा। अब इसके जवाब में भारत आसियान देशों से अपनी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कमर कस चुका है और इसके लिए भारत की मदद जापान कर रहा है।

बता दें कि, दिल्ली में 11-12 दिसम्बर को आसियान-भारत कनेक्टिविटी शिखर सम्मेलन (एआईसीएस) का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत और आसियान देशों के वरिष्ठ मंत्री हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि, शिखर सम्मेलन का विषय ‘पावरिंग डिजिटल एंड फिजिकल लिंकेजेस फार एशिया इन द ट्वंटी वन सेंचुरी’ है। शिखर सम्मेलन में सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग, पोत परिवहन और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी, संचार मंत्री मनोज सिन्हा, विदेश राज्य मंत्री वी के सिन्हा और एम जे अकबर और विदेश मंत्रालय की सचिव (पूर्व) प्रीति सरन हिस्सा लेंगी। आसियान से वियतनाम के उप सूचना एवं संचार मंत्री पी ताम, कंबोडिया के लोकनिमार्ण एवं परिवहन राज्य मंत्री टी चानकोसल हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में आसियान देशों में वियतनाम, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलयेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस, ब्रूनेई शामिल हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जापान आसियान देश नहीं है, लेकिन फिर भी वह इस समिट में शामिल होगा।

चीन का दावा: भारतीय ड्रोन चीनी हवाई क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B4came

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop