NHAI: कर्मचारी Toll Plaza से गुजर रहे जवानों को खड़े होकर करें सलाम - Khabar NonStop
नई दिल्ली। हमेशा सरहद पर सुरक्षा में लगे जवानों के सम्मान की बात उठती रही है। और अब अपने कर्मचारियों के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें ये कहा गया है कि टोल से गुजर रहे सशस्त्र सेना कर्मियों को वे खड़े होकर सलाम करें। और उनका आभार व्यक्त करें। क्योंकि वे देश की सेवा करतो हैं। NHAI के चेयरमैन दीपक कुमार ने कहा है कि जो जवोन देश की सेवा में लगे रहतो हैं उनको उचित सम्मान मिलना चाहिए।
पीएम मोदी संबंधित प्रश्न पत्र में कई गलत जानकारी, 2 अध्यापक निलंबित
कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग
सभी टोल ऑपरेटरों को NHAI ने कहा है कि अपने कर्मचारियों को वे देश के जवानों का सम्मान करने के लिए उचित प्रशिक्षण दे। इतना ही नहीं सर्कुलर में ये भी कहा गया है कि उच्च अधिकारी द्वारा ही सशस्त्र सेना कर्मियों के ID कार्ड की जांच होनी चाहिए। किसी अशिक्षित कर्मचारी द्वारा नहींं। टोल ऑपरेटरों को कहा गया है कि देश के जवानों का सम्मान करने के लिए वे अपने कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दें। हम इस काम के लिए पर्यटन मंत्रालय की मदद लेंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AkEg9c
Comments
Post a Comment